{"_id":"5a5e49414f1c1b77268b4c0b","slug":"101516128577-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटियों से दरिंदगी के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियों से दरिंदगी के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग
Updated Wed, 17 Jan 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटियों से दरिंदगी के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग, पीएम-सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
प्रदेश मेें बेटियों के साथ हुई दरिंदगी के विरोध में मंगलवार को कर्णनगरी निवासियों ने जमकर प्रदर्शन किया और आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
सामाजिक संस्था नेशनल इंटेग्रेटेड फॉरम ऑफ आर्टिस्ट एंड एक्टिविस्ट (निफ़ा) की गर्ल्स विंग की ओर से रोष मार्च निकाला गया और प्रिंसिपल जितेंद्र कौर, गर्ल्स विंग से ममता शर्मा, मनीषा गुप्ता, महक ज्योत ने ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में निफ़ा सदस्यों ने कहा कि निर्भया कांड के बाद बने सख्त कानून से लगा था कि अब रेप की घटनाओं पर अंकुश लगेगा, लेकिन इनमें बढ़ोतरी ही हुई है। क्योंकि इस अपराध की जड़ संस्कार और सोच में है, जिसे बदलने का कोई बड़ा प्रयास नहीं किया जा रहा।
ज्ञापन में यह की गई मांग
ज्ञापन में मांग की गई कि पोर्न साइट और साहित्य पर पूर्ण रोक लगाई जाए। अश्लील विज्ञापनों और टीवी कार्यक्रमों पर भी बैन लगाया जाए। प्राथमिक कक्षा से अंतिम कक्षा तक नैतिक शिक्षा को अनिवार्य विषय किया जाए। लड़कियों को आत्मरक्षा की तकनीक सिखाना जरूरी विषय हो, लड़कियों की गुमशुदगी पर तुरंत कार्रवाई की जाए, कानून की सही व समय पर पालना हो, गांव व शहर में नशे का कारोबार रोका जाए। इस अवसर पर दीक्षा, मोना, मनीषा गुप्ता, ममता शर्मा, हिमांशी, समाजसेवी रवि भाटिया, प्रीतपाल सिंह पन्नु, परमिंद्र पाल, जितेंद्र नरवाल, हितेश गुप्ता, पवन शर्मा, वरुण कश्यप, कर्ण तनेजा, हार्दिक चोपड़ा, विश्वास वालिया, यशपाल मरवाह, उपिंद्र सिंह, सुमित पाल सिंह, रोहित लोकेश, सुधांशु, महक ज्योत, एसएम कुमार और हरमीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
कांग्रेस ने सीएम कैंप हाउस पर मोमबत्ती जलाकर दिया धरना
करनाल।
बेटियों के साथ हो रही रेप व हत्याओं की घटनाओं के विरोध में कांग्रेस ने सीएम कैंप ऑफिस के बाहर मोमबत्ती जलाकर धरना दिया। कांग्रेस के प्रदेश सचिव पंकज पूनिया ने कहा कि 100 घंटों में पांच रेप की घटनाओं ने प्रदेश सरकार की संवेदनशीलता की पोल खोलकर रख दी है। महिलाओं से संबंधित अपराध में हरियाणा नंबर-1 बनकर उभर रहा है। यह कैसी सरकार है, जहां महिलाएं सुरक्षित नहीं है। नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए।
इससे पहले कांग्रेस कार्यकर्ता सीएम कैंप ऑफिस के बाहर पहुंचे। पूनिया ने कहा कि हरियाणा में बेटियां सुरक्षित नहीं है। पूनिया ने कहा कि मुख्यमंत्री अपराधियों पर नकेल कसने में विफल साबित हुए है। इस दौरान उनके साथ राजीव गांधी पंचायती राज प्रकोष्ठ के चेयरमैन डॉ. सुनील पंवार, वरिष्ठ नेता ज्ञान सहोता, रामशरण भोला, कृष्ण शर्मा बसताड़ा, खजान सिंह, जोगिंद्र राणा, राजेश कक्कड़, संतोष कैरालिया, श्रवण कुमार, पवित्र विर्क, कर्म सिंह भुक्कल, नरेश संधू, भगवत सिंह भांबा, चांद राम चौहान, शेर सिंह, आशीष शर्मा, भूपेंद्र सिंह लाड़ी, मेहर सिंह राणा आदि मौजूद रहे।