{"_id":"5a55089b4f1c1bbf2d8b59ff","slug":"101515522203-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेलमेट पहनने वाले विद्यार्थियों को प्राचार्य ने दी चॉकलेट और गुलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेलमेट पहनने वाले विद्यार्थियों को प्राचार्य ने दी चॉकलेट और गुलाब
Updated Tue, 09 Jan 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेलमेट पहनने वाले विद्यार्थियों को प्राचार्य ने बांटे चॉकलेट और गुलाब
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता को लेकर मंगलवार को डीएवी पीजी कॉलेज प्राचार्य डॉ. रामपाल सैनी ने कॉलेज में प्रवेश के दौरान दोपहिया वाहनों पर आने वाले विद्यार्थियों की जांच की। इस दौरान जिन विद्यार्थियों ने हेलमेट पहना हुआ था, प्राचार्य ने उन्हें उपहार स्वरूप चॉकलेट और गुलाब का फूल देकर प्रोत्साहित किया। प्राचार्य डॉ. सैनी ने विद्यार्थियों से कहा कि उनके हेलमेट पहनने से जहां उनकी सुरक्षा होगी, वहीं इसे देखकर दूसरे लोग भी जागृत होंगे। उन्होंने कहा कि सड़क हादसों में ज्यादातर लोगों की मौत सिर पर हेलमेट न होने के कारण होती हैं। वहीं दोपहिया वाहन सवार जिन विद्यार्थियों और प्राध्यापकों ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था, प्राचार्य ने उन्हें कॉलेज में एंट्री नहीं करने दी। इस दौरान एक शिक्षक जब बिना हेलमेट कॉलेज में प्रवेश करने लगा तो प्राचार्य ने तुरंत रोकते हुए हेलमेट मंगवाया और उन्हें पहनाकर ही कॉलेज में प्रवेश करने दिया। प्राचार्य डॉ. सैनी ने कहा कि देश में ज्यादातर मौत लापरवाही के कारण होती हैं। प्राचार्य ने कहा कि भविष्य में भी सड़क सुरक्षा जागरूकता की यह मुहिम जारी रहेगी। ताकि लोगों के जीवन को बचाया जा सके। इस मौके पर उनके साथ डॉ. लवनीश, डॉ. बलराम शर्मा, डीपीई जितेंद्र चौहान, गेटमैन ईश्वर, गार्ड लखी राम फौजी आदि मौजूद रहे।