{"_id":"62a25f552e0b631cd6706036","slug":"10-thousand-reward-accused-arrested-karnal-news-knl11102766","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। गोली मारकर हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे 10 हजार के इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की स्पेशल यूनिट असंध ने दुपेड़ी गांव निवासी बलदेव उर्फ टोनी को बृहस्पतिवार जबाला गांव से गिरफ्तार किया। उसे शुक्रवार अदालत में पेश कर रिमांड मांगा जाएगा। इस मामले में पहले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
दुपेड़ी निवासी सतीश कुमार ने असंध थाने में 29 जून 2019 को मामला दर्ज कराया था। आरोप था कि रात को दुपेड़ी निवासी आनंद, बलदेव उर्फ टोनी, अरविंद उर्फ काला, रमेश, सुलतान, फफड़ाना गांव निवासी बादल, दिनेश, रविंद्र व इनके कुछ साथियों ने सतीश कुमार, विकास निवासी दुपेड़ी व कैथल के माजरा रेहड़ा गांव निवासी पिंकू का रास्ता रोककर पिस्तौल से गोली चला जान से मारने का प्रयास किया था। इनके खिलाफ शस्त्र अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज है। हमलावर तीन गाड़ियों से आए थे। गोली लगने से विकास जख्मी हो गया था। हमले में सतीश व पिंकू को गंभीर चोटें आई थी।
उप निरीक्षक ऋषिपाल के नेतृत्व में स्पेशल यूनिट की टीम ने बलदेव को गिरफ्तार किया है। बलदेव पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहा था। पुलिस की ओर से बलदेव पर 17 जुलाई 2021 को 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ कि वह विभिन्न जगहों पर किराये के मकान में रहकर छिप रह रहा था, वहीं एक व्यक्ति के पास चालक का काम कर रहा था।