फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   1.6 million in the name of recruitment in the army

Karnal News: सेना में भर्ती कराने के नाम पर 16 लाख हड़पे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
1.6 million in the name of recruitment in the army
घरौंडा (करनाल)। सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर दो लोगों से 16 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। नौकरी न मिलने पर रकम वापस मांगी तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने घरौंडा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मंगलौरा निवासी अजय सिंह ने पुलिस को बताया कि गांव का रहने वाला गौरव सेना में भर्ती होने के लिए 2019 में बरेली गया था। जहां पर उसका होशियार सिंह से संपर्क हुआ। इसके बाद उक्त आरोपी के अन्य साथियों ने उसे 2020 में सीधे भर्ती कराने का झांसा देकर कोलकाता बुलाया। इसके बाद पांच से छह युवक कोलकाता पहुंचे तो वहां राजू नाम का व्यक्ति मिला। उसने खुद को सेना का मेजर बताया और कमांड अस्पताल में मेडिकल भी कराया व फिंगर प्रिंट भी ले लिए। बाद में सभी को घर भेज दिया। एक माह के बाद आरोपियों ने उन्हें लिखित परीक्षा के लिए बुलाया और करीब 16 लाख की ठगी कर ली। पुलिस ने होशियार, विवेक, सचिन और श्रवण पटेल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed