फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Youth caught casting fake votes in Sector-19, officers arrived

सेक्टर-19 में फर्जी वोट डालते युवक काबू, अफसर पहुंचे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Youth caught casting fake votes in Sector-19, officers arrived
71-कैथल। चीका स्थित वार्ड न. 12 में मतदाता पर्ची को लेकर हुए विवाद में पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर से ? - फोटो : Kaithal
कैथल/गुहला-चीका। जिले में रविवार को छिटपुट घटनाओं को छोड़कर स्थानीय निकाय चुनाव शांतिपूर्वक रहा। सेक्टर 19 में एक युवक को फर्जी वोट डालते हुए काबू किया गया वहीं चीका में खरौदी रोड पर वार्ड 12 में मतदान केंद्र के बाहर पर्ची को लेकर विवाद हो गया। गुरु तेग बहादुर स्कूल में बनाए गए केंद्र के बाहर बैठे पोलिंग एजेंटों व पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर के साथ धक्का-मुक्की हुई। इस दौरान यहां पर समर्थकों की भीड़ के चलते ऐसा नहीं हो पाया। इस मामले में फर्जी वोट डालने के कयास भी लगाए गए। उधर, डीसी डा. संगीता तेतरवाल व एसपी मकसूद अहमद लगातार बूथों का निरीक्षण करते रहे।
विज्ञापन

सुबह करीब साढ़े 11 बजे पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर बूथों का दौरान करने पहुंचे थे। यहां पर एक युवक ने किसी दूसरे युवक की पर्ची उनके पोलिंग एजेंट से ले ली। यहां बैठे एजेंट ने युवक को दूसरे की पर्ची लेने पर एतराज जता दिया। इसके बाद पुलिस ओब्जर्वर आईपीएस अधिकारी राजेंद्र सिंह मीणा, एसडीएम नवीन और डीएसपी सुनील कुमार मौके पर पहुंचे। विवाद के बाद प्रशासन की तरफ से भारी पुलिस बल तैनात किया गया।
विज्ञापन

यहां पर चुनाव ओब्जर्वर आईपीएस अधिकारी राजेंद्र सिंह मीणा ने डीएसपी से नाराजगी जताई। इसके बाद डीएसपी सुनील कुमार चीका के सभी मतदान केंद्रों का दौरा करने में जुटे रहे। इस मामले में डीएसपी सुनील कुमार ने कहा कि पर्ची को लेकर विवाद हुआ था। परंतु मौके पर आला अधिकारियों ने पहुंचकर मामला शांत करवा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैथल में भी अर्जुन नगर व रामनगर में फर्जी वोट डलने को लेकर हुआ हंगामा-चीका के अलावा कैथल में भी सेक्टर 19, अर्जुन नगर व रामनगर में फर्जी वोट डालने को लेकर खूब हंगामा हुआ। वार्ड नंबर एक में आम आदमी पार्टी के एजेंट सोमदेव ने महिला व एक युवक पर फर्जी वोट डालने का आरोप लगाया। एजेंट का आरोप था कि किसी दूसरे की जगह पर दोनों की तरफ से वोट डाला गया है। इसके बाद सिटी थाना प्रभारी रोहताश शर्मा ने महिला और युवक को हिरासत में ले लिया था। इसके बाद चुनाव आबजर्वर की तरफ से दिए गए निर्देश के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। इसके बाद एजेंट ने रिटर्निंग ऑफिसर को शिकायत दी है।
वहीं, रामनगर में स्थित मार्केट कमेटी में बनाए गए मतदान केंद्र में भी फर्जी वोट डालने को लेकर विवाद हो गया। वार्ड नंबर 22 के उम्मीदवार के प्रदीप ने युवक पर फर्जी वोट डालने का आरोप लगाया। उम्मीदवार का कहना था कि युवक ने फर्जी वोट डालने के पर्ची बनवाई थी। इसके बाद उसे पकड़ा गया। विवाद बढ़ता देख युवक भाग गया। चंदाना गेट स्थित सैनी हाई स्कूल में एक युवक ने आरोप लगाया कि उसका वोट कोई अन्य ही डाल गया।

वार्ड 10 में फर्जी वोट डालने का प्रयास
वार्ड नंबर 10 में राजकीय प्राइमरी स्कूल में बनाए गए बूथ नंबर 33 में दोपहर के समय एक युवक फर्जी वोट डालने पहुंचे। यहां पर मौजूद कर्मियों को शक हुआ कि ये पहले भी वोट डाल चुका है। इसको पहचान कर पुलिस के हवाले किया था। युवक ने खुद का नाम विकास बताया। उसने लिखित में स्वीकार किया कि वह फर्जी वोट डालने के लिए आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed