फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Women Committed suicide after harassed for Dowry

दहेज प्रताड़ना से तंग विवाहिता ने फंदा लगाया

Fri, 28 Mar 2014 11:50 PM IST
कैथल
कैथल Updated Fri, 28 Mar 2014 11:50 PM IST
विज्ञापन
Women Committed suicide after harassed for Dowry
गांव कुल्तारण में वीरवार रात को एक विवाहिता दहेज प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली। विवाहिता ने देर रात फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन


पुलिस ने मृतका के चाचा ने पति पर उसकी भतीजी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। सदर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में अगौंध गांव के धर्मपाल ने बताया कि उसकी 26 वर्षीय भतीजी मोनिका का विवाह वर्ष 2011 में कुल्तारण गांव के सतीश कुमार से हुआ था। विवाह के बाद से उसके ससुराली उसे दहेज को लेकर परेशान करते थे। वीरवार रात्रि को आरोपी सतीश ने उसके साथ मारपीट की और गाली-गलौच किया। जिस कारण उसने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सुबह सूचना मिलने पर जब वे गांव पहुंचे तो तब तक मोनिका की मौत हो चुकी थी। मृतका अपने पीछे एक बेटा छोड़ गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed