फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Woman accused in fraud on production warrant

Kaithal News: ठगी में महिला आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर

Sat, 21 Sep 2024 06:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 21 Sep 2024 06:53 AM IST
विज्ञापन
Woman accused in fraud on production warrant
कैथल। ऑस्ट्रेलिया का टूरिस्ट वीजा लगाने के नाम लाखों रुपये धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने मेहला वाली जिला यमुनानगर निवासी महिला आरोपी रेखा को प्रोडक्शन वारंट पर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि चंदाना गेट कैथल निवासी राजकुमार की शिकायत के अनुसार, वह ऑस्ट्रेलिया में टूरिस्ट वीजा पर जाना चाहता था। उसकी पानीपत निवासी रोहित से ऑस्ट्रेलिया का टूरिस्ट वीजा लगाने के लिए 12 लाख रुपये में बात हुई थी। छह लाख रुपये वीजा आने के बाद और छह लाख रुपये वीजा बदलने के बाद देने की बात हुई थी।
विज्ञापन


वीजा आने के बाद टिकट के लिए तीन लाख 60 हजार रुपये दिए। आरोपी ने पासपोर्ट किसी अन्य के पास रखा हुआ था और उनका फोन भी आया कि पासपोर्ट उनके पास है और आठ लाख रुपये दे जाओ और पासपोर्ट ले जाओ। जिनके पास उसका पासपोर्ट था वे आदित्य व अमन हैं, जो अंबाला में अपना वीजा सेंटर चलाते हैं। जब उसने आरोपियों को जल्द विदेश भेजने के बारे में कहा तो आरोपियों ने उसके फोन उठाने बंद कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपरोक्त महिला आरोपी भी उनके साथ मिली हुई थी। महिला आरोपी किसी अन्य मामले में पानीपत जेल में बंद थी, जिसकी उक्त मामले में गिरफ्तारी के लिए प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए थे। आरोपी रेखा को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed