{"_id":"57002c1f4f1c1b4502f0025c","slug":"wheat-purchasing-government-kaithal-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं के एक-एक दाने की खरीद करेगी सरकार : कौशिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं के एक-एक दाने की खरीद करेगी सरकार : कौशिक
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथल
Updated Sun, 03 Apr 2016 02:11 AM IST
विज्ञापन
विधायक बैठक
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूंडरी। सरकार गेहूं के एक-एक दाने की खरीद करेगी। गेहूं का सीजन सिर पर है और किसानों को कोई परेशानी न हो इसके लिए सरकार ने पुख्ता प्रबंध किये है। ये बातें हलका विधायक प्रो. दिनेश कौशिक ने कहीं। वे शनिवार को अपने निवास पर कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुन रहे थे। हलका विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखकर काम कर रही है।
उन्होंने बताया कि गांव फरल में 18 करोड़ की राशि से बनने वाली 3 किलोमीटर फोरलेनिंग सड़क के लिए भी मंजूरी मिल गई है। जिस पर जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। इसके अलावा गांव फरल में बनने वाले आयुर्वेदिक अस्पताल के लिए भी अस्टीमेट भेज दिया गया है। इस दौरान हलके के कई गांवों से आये कार्यकर्ताओं ने हलका विधायक के समक्ष अपनी समस्याएं भी रखी, जिनका विधायक ने संबंधित अधिकारियों से बात करके मौके पर ही समाधान करवाया। इस मौके पर राजकुमार सिरसल, शमशेर बनवाला, रघुबीर शर्मा, राजाराम श्योकंद, रणधीर भल्ला, पवन कसाना सरपंच ढांड, सरदार प्रताप सिंह, महेंद्र गुर्जर व धर्मपाल राणा सहित आस-पास के गांवों से आए कई कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।