Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   farmer was shot dead while reading newspaper at his home In village of Jajanpur in Kaithal

कैथल: गांव जाजनपुर में घर पर अखबार पढ़ रहे किसान की गोली मारकर हत्या, पुलिस टीम ने जुटाए साक्ष्य

Sun, 22 Nov 2026 02:47 PM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, ढांड (कैथल)
संवाद न्यूज एजेंसी, ढांड (कैथल) Published by: Naveen Updated Sun, 22 Nov 2026 02:47 PM IST
सार

डीएसपी सुशील प्रकाश भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। इसके अलावा सीन ऑफ क्राइम की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और वारदात से जुड़े पहलुओं की जांच की।

विज्ञापन
farmer was shot dead while reading newspaper at his home In village of Jajanpur in Kaithal
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गांव जाजनपुर में रविवार दोपहर किसान 40 राजीव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के समय राजीव घर पर बैठकर अखबार पढ़ रहा था। इसी दौरान वीरेंद्र एडवोकेट ने उस पर गोली चला दी। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, वारदात दोपहर करीब 12:15 बजे की है।

विज्ञापन


राजीव अपने घर पर अखबार पढ़ रहा था। इसी दौरान आरोपी वीरेंद्र एडवोकेट ने उसे गोली मार दी। गोली लगने से राजीव गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे संभाल पाते, इससे पहले ही उसकी मौत हो गई। राजीव खेतीबाड़ी का काम करता था। उसके परिवार में एक बेटा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


डीएसपी सुशील प्रकाश भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। इसके अलावा सीन ऑफ क्राइम की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और वारदात से जुड़े पहलुओं की जांच की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेजने की प्रक्रिया शुरू की। वारदात के पीछे क्या कारण रहे और आरोपी ने किन परिस्थितियों में गोली चलाई, पुलिस इन सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जांच जारी : डीएसपी
डीएसपी सुशील प्रकाश ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed