फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   wheat being put into raw

Kaithal News: कच्चे में डाला जा रहा गेहूं

Sun, 21 Apr 2024 03:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 21 Apr 2024 03:53 AM IST
विज्ञापन
wheat being put into raw
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल/राजौंद। अनाज मंडी राजौंद में फसल उठान का कार्य धीमी गति के चलते किसानों को गेहूं कच्चे में डालना पड़ रहा है। पिछले कई दिनों से उठान का कार्य काफी कम हो रहा है। इससे मंडी पूरी तरफ गेहूं से भरी पड़ी है। सैकड़ों क्विंटल गेहूं की बोरियां मंडी में जमा हो चुकी है।

नाराज आढ़तियों व किसानों ने बताया कि एक दो ट्रक ही लोडिंग के लिए आ रहे हैं। अगर इसी तरह चलता रहा तो अब गेहूं डालने के लिए भी मंडी में स्थान नहीं बचेगा। राजौंद अनाज मंडी में एक लाख 81 हजार क्विंटल हरियाणा वेयर हाउस ने खरीद की है। इसमें केवल 50 हजार क्विंटल का ही उठान हो पाया है।
विज्ञापन


किठाना मंडी में 8121 क्विंटल हैफेड ने खरीद की गई है। जबकि 6371 क्विंटल गेहूं हरियाणा वेयर हाउस द्वारा खरीदी गई है। इन दोनों एजेंसियों की केवल 22 हजार क्विंटल ही उठान किया गया है। जाखौली खरीद केंद्र पर 63 हजार 586 क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है जबकि इसमें केवल 17 हजार 500 क्विंटल का ही उठान हो पाया है। वहीं, गांव सेरधा परचेज सेंटर पर 37 हजार 202 क्विंटल गेहूं खरीद हुई है, इसमें केवल पांच हजार क्विंटल का ही उठान हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, डीसी प्रशांत पंवार ने बताया कि जिला में विभिन्न एजेंसियों की ओर से खरीद कार्य में तेजी लाई गई है। इसके तहत जिले की मंडियों में हुई गेहूं की कुल आवक में से खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने एक लाख 17 हजार 250 मीट्रिक टन गेहूं, हैफेड ने एक लाख 92 हजार 726 टन, एफसीआई ने 11 मीट्रिक टन व एक लाख 18 हजार 805 मीट्रिक टन गेहूं हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन ने खरीदा है। उन्होंने बताया कि खरीदे गए धान में से एक लाख 38 हजार 858 मीट्रिक टन गेहूं का उठान किया जा चुका है।

डीसी ने बताया कि अगोंध मंडी में 5172 मीट्रिक टन, अरनोली में मंडी में 4327 मीट्रिक टन, बाबा लदाना में 9582 मीट्रिक टन, बड़सिकरी खुर्द 3208, बलबेहड़ा मंडी में 780 मीट्रिक टन, बालू में 6339, बरटा 4578, बाउपुर मंडी में 1076 मीट्रिक टन, भागल में 4144, भूसला मंडी में 2335 मीट्रिक टन, चीका मंडी में 71 हजार 870 मीट्रिक टन, डीग में 622 मीट्रिक टन, फर्शमाजरा में 3228, गोहरां में 4667, गुहणा मंडी में 2189 मीट्रिक टन खरीद हुई है।

हाबड़ी मंडी में 5338, जाखौली मंडी में 7570 मीट्रिक टन, कैलरम में 3440 मीट्रिक टन, कैथल पुरानी मंडी में 8628 मीट्रिक टन, कैथल नई अनाज मंडी में 37 हजार 9 मीट्रिक टन, कैथल अतिरिक्त नई अनाज मंडी में 38 हजार 666 मीट्रिक टन, कलायत अनाज मंडी में 41 हजार 469, कमेहड़ी अनाज मंडी में 764 मीट्रिक टन, कांगथली में 5624 मीट्रिक टन, करोड़ा में 5659 मीट्रिक टन, क्योड़क में 5914 मीट्रिक टन, किठाना में 16 हजार 284 मीट्रिक टन, पाड़ला में 4291 मीट्रिक टन गेहूं खरीद हुई है।


पाई 12823, पूंडरी में 23269 मीट्रिक टन, राजौंद अनाज मंडी में 18 हजार 120 मीट्रिक टन, रामथली में 12459 मीट्रिक टन, रसीना में 2076 मीट्रिक टन, सजूमा में 1458 मीट्रिक टन, सांघन अनाज मंडी में 4684 मीट्रिक टन, सेरधा में 3721 तथा सोलू माजरा अनाज मंडी में 32 हजार 342 मीट्रिक टन गेहूं खरीद की गई। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि मंडी में अपनी फसल को पूरी तरह से सुखाकर लाएं, ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed