फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   webcasting tab will ???fit For live

सीधे प्रसारण के लिए लगेगी वेब कास्टिंग टैब

Sat, 05 Apr 2014 01:05 AM IST
अमर उजाला कैथ्ाल
अमर उजाला कैथ्ाल Updated Sat, 05 Apr 2014 01:05 AM IST
विज्ञापन
webcasting tab will ???fit For live
कैथल। केंद्रीय चुनाव आयोग के आदेश के अनुसार कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र में निष्पक्ष चुनाव के लिए 100 मतदान केंद्रों पर अत्याधुनिक तकनीक का प्रयोग करते हुए वैब कास्टिंग टैब लगाई जाएंगी। इनमें कैथल विधानसभा क्षेत्र के 40 मतदान केंद्र  शामिल हैं। देश के चुनाव के इतिहास में पहली बार वैब कास्टिंग टैब व्यवस्था की जा रही है, जिसके तहत इन मतदान केंद्रों की हर गतिविधि को पूरे देश के लोग लाइव देख सकेंगे। इन मतदान केंद्रों की गतिविधियों को लाइव देखने के साथ-साथ रिकार्ड किया जाएगा। ऐसा चुनाव आयोग की तरफ से सुरक्षा की दृष्टि से किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी एनके सोलंकी ने बताया कि वैब कास्टिंग टैब व्यवस्था से मतदान केंद्र की हर गतिविधि पर नजर होगी। इन गतिविधियों में मतदान केंद्र में आने वाले मतदाताओं, चुनाव ड्यूटी पर बैठे पीठासीन अधिकारियों व मतदान अधिकारियों के साथ-साथ मतदान केंद्र में आने वाले हर व्यक्ति की गतिविधियां लाइव होंगी। इन सभी गतिविधियों के लाइव होने से यदि कोई भी असामाजिक तत्व मतदान की प्रक्रिया की व्यवस्था में बाधा डालता है, तो उसका पूरा रिकार्ड वैब कास्टिंग टैब में दर्ज होगा। डीसी ने स्पष्ट किया कि इस लाईव प्रक्रिया से वोटिंग कंपार्टमेंट को दूर रखा गया है ताकि मतदाता की वोट देने की गोपनीयता हर हालत में बरकरार रहे।
विज्ञापन

इसमें एक विडियो कैमरा, मतदान केंद्र में उस स्थान पर लगाया गया जाएगा, जहां से पूरे मतदान केंद्र की गतिविधियों पर निगाह रखी जा सके । यह कैमरा एक सैंट्रलाइज सर्वर से जुड़ा रहता है। इससे मतदान केंद्र की गतिविधियों का सीधा प्रसारण केंद्रीय निर्वाचन आयोग एवं राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारी देख सकते हैं। अगर उन्हें किसी मतदान केंद्र के आस-पास कोई अवांछित गतिविधि नजर आती है, तो वे वहां मौजूद निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधिकारी को सीधा निर्देश जारी कर सकते हैं। वैब कास्टिंग के लिए उन्हीं क्षेत्रों को चुना गया है, जहां पर इंटरनैट की सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
कैथल में इन बूथों पर कार्रवाई होगी लाइव
केंद्र नम्बर 70-71 आरके मॉडल हाई स्कूल पट्टी चौधरी, मतदान केंद्र नम्बर 82-82ए कं म्युनिटी सेंटर सेक्टर 20, मतदान केंद्र नंबर 83 इन्डस पब्लिक स्कूल हुड्डा सेक्टर 20, मतदान केंद्र नम्बर 92-92ए ओम प्रभा जैन सीनियर सेकेेंडरी स्कूल प्राइमरी सक्शन, मतदान केंद्र नम्बर 93-94, ओम प्रभा जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मतदान केंद्र नंबर 101 सैनी पब्लिक स्कूल नजदीक एलआईसी दफ्तर, मतदान केंद्र नम्बर 102 से 106, राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल कैथल और मतदान केंद्र नम्बर 107 से 109 इंदिरा गांधी कालेज, मतदान केंद्र नम्बर 110 से 113 आरकेएसडी कालेज कैथल, मतदान केंद्र नम्बर 114 से 116 हिदूं सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मतदान केंद्र नंबर 117 से 119 जाट सीनियर सेेेकेंडरी स्कूल, मतदान केंद्र नंबर 120 से 122 जीवीआईटीआई कैथल, मतदान केंद्र नंबर 123 भारती विद्या मंदिर प्राईमरी स्कूल, मतदान केंद्र नम्बर 124, 126,126ए आईटीआई कैथल, मतदान केंद्र नम्बर 127 पंचायत भवन हॉल, मतदान केंद्र नंबर 128-129 सैनी धर्मशाला चंदाना गेट, मतदान केंद्र नम्बर 134-135, राजकीय कन्या प्राईमरी स्कूल कैथल शामिल होंगे। इन सभी मतदान केंद्रों की सभी गतिविधियां 10 अप्रैल को प्रात: 6 बजे से मतदान सम्पन्न होने तक विशेष वेबसाइट पर लाईव रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed