{"_id":"587d166d4f1c1b3503eff55c","slug":"weather-too-cold-its-raining-temprature-2-digree-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश ने बढ़ाई ठंड, 2 डिग्री तापमान में ठिठुरते रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश ने बढ़ाई ठंड, 2 डिग्री तापमान में ठिठुरते रहे लोग
ब्यूरो कैथल
Updated Tue, 17 Jan 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
ठंड ने बढ़ाई लोगों की उलझन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को हुई 3.8 मिलीमीटर बारिश ने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया। वहीं शीतलहर ने कोढ़ में खाज का काम किया। दिनभर लोग ठंड में ठिठुरते नजर आए। वहीं अधिकतम तापमान 16.0 व न्यूनतम 2.0 दर्ज किया गया। पिछले एक सप्ताह से ठंड से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो गई है। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। रविवार को तापमान में बढ़ोतरी होने से लोगों को ठंड से थोड़ी राहत जरूर मिली थी। लेकिन सोमवार को बारिश होने के कारण तापमान में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई। आने वाली दो दिनों तक तापमान के ऐसे ही बने रहने की संभावना है।
पार्कों की घटी रौनक
ठंड बढ़ने के कारण शहर के विभिन्न पार्कों में भी रौनक नहीं है। तापमान में गिरावट होने के कारण शहर के हनुमान वाटिका, जवाहर पार्क, ताऊ देवीलाल पार्क, चिल्ड्रन पार्क में लोग बहुत कम संख्या में सैर के लिए आए।
अस्पतालों में बढ़ी मरीजों का संख्या
ठंड के कारण मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। शीत लहर के कारण लोग बुखार व जुकाम से पीड़ित हैं। डा. राजेश गोयल ने बताया कि ठंड के कारण बुखार व जुकाम सहित अन्य बीमारियों के मरीज अधिक आ रहे हैं। पिछले तीन दिनों से बुखार, खांसी, जुकाम के अधिक मरीज सामने आए हैं।
विज्ञापन
ले रहे सूप और अलाव का सहारा
ठंड बढ़ने के कारण अधिकतर लोग सूप व अलाव का सहारा ले रहे है। शाम चार बजते ही सूप ही रेहड़ियों पर लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो जाती है। सूप पीकर लोग अपनी शरीर को गर्म करते दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा सुबह व शाम के समय दुकानदार अलाव जलाकर ठंड से बचने का प्रयास कर रहे हैं।
अगले 24 घंटे तक बारिश के आसार, तापमान में कमी
डा चंद्रशेखर डागर ने बताया कि अगले 24 घंटे तक बारिश होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि अगर बारिश होती है तो ठंड और बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि अभी 24 घंटे तक अधिकतम तापमान 16.0 व न्यूनतम तापमान 2.0 से 3.0 के बीच में रहेगा। उन्होंने बताया कि अगर बारिश होती है तो फसलों को भरपूर फायदा मिलेगा। इसके साथ ही सब्जियों के उत्पादन में बढ़ोत्तरी होगी।
बूंदाबांदी फसलों के लिए लाभदायक
सोमवार सुबह पांच बजे से लेकर सात बजे तक हुई बूंदाबांदी फसलों के लिए काफी लाभदायक है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि यह बूंदाबांदी फसलों के अमृत समान है। पिछले कई दिनों से पड़ रहे पाले से बूंदाबांदी के कारण निजात मिली है।