फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   water, drinking water, people protest, kaithal

पानी न मिलने पर फूटा गुस्सा

Fri, 08 Jul 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Fri, 08 Jul 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
water, drinking water, people protest, kaithal
पेटल नगर वासियों ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पटेल नगर निवासी पिछले तीन माह से पानी की एक-एक बूंद को तरस रहे हैं। पहले तो नल से दूषित पेयजल आता था, लेकिन अब पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है, पानी की तलाश में कॉलोनी वासियों को दूर दराज के इलाके से पानी भर कर लाना पड़ता है। लोगों ने वीरवार को एकत्रित होकर प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन



कालोनी वासी मनीषा जिंदल, अनिता बंसल, लाजपता राय, मीना, टेकचंद, राजेंद्र मित्तल, रेखा सिंगला, शांति देवी आदि ने बताया कि कॉलोनी में कई जगहों पर पीने के पानी के लिए सरकारी बोर लगाए गए थे। लेकिन अब कुछ लोगों ने उनके कनेक्शन अपने घर के भीतर कर लिए हैं और उन पर कब्जा कर लिया है।
विज्ञापन


नगर वासियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि शिव मंदिर के पास ही गली के मोड़ पर सरकारी बोर लगा हुआ है। जिस पर पांच घरों ने कब्जा किया हुआ और वह किसी भी व्यक्ति को बोर से पानी नहीं भरने देते। बाकी कॉलोनीवासी पानी के लिए दर-दर भटकते रहते हैं। पहले भी एक गर्भवती महिला के साथ बोर से पानी भरने को लेकर मारपीट की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पटेल नगर में जितने भी सरकारी बोर लगे हुए हैं, सभी के कनेक्शन बाहर लगाए जाएं। यहां पानी की समस्या का समाधान करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed