फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Work stalled in protest against the beating of a lawyer

Kaithal News: वकील की पिटाई के विरोध में काम ठप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Work stalled in protest against the beating of a lawyer
कैथल में अदालत परिसर के मुख्य प्रवेश द्वार के बाहर बैठकर विरोध जताते वकील। विज्ञप्ति
कैथल। आरटीआई के तहत बिजली विभाग के कार्यकारी अभियंता से सूचना मांगने पर सफीदों में एक वकील के साथ मारपीट के विरोध में शुक्रवार को कैथल में वकीलों ने काम बंद रखा। सफीदों बार एसोसिएशन की राज्य स्तरीय हड़ताल की कॉल पर जिला बार एसोसिएशन कैथल के वकीलों ने अदालती कामकाज नहीं किया। वकील अदालत परिसर के मुख्य प्रवेश द्वार के बाहर बैठकर विरोध जताते रहे। हड़ताल के कारण बार परिसर में सन्नाटा पसरा रहा। कामकाज बंद रहने के कारण अदालतों के बाहर प्रोक्सी काउंसिल नियुक्त किए गए थे, जो मुकदमों में तारीखें ले रहे थे। हालांकि हड़ताल के कारण बाहर से अदालत पहुंचे मुवक्किलों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वकीलों ने मुवक्किलों से सहयोग की अपील की।
विज्ञापन

सफीदों के वकीलों के साथ खड़ी है कैथल बार : जिला बार एसोसिएशन कैथल के सचिव उमेश ने कहा कि कैथल के वकील सफीदों के वकीलों के साथ हैं। सफीदों बार एसोसिएशन की ओर से जब भी सहयोग के लिए कॉल आएगी, कैथल बार उसका समर्थन करेगी। इस दौरान जिला बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपप्रधान प्रवीण शर्मा, उपप्रधान नीना शर्मा, कोषाध्यक्ष सचिन मित्तल सहित अन्य वकील मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed