फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Hundreds of teachers from the district to participate in the Kurukshetra mega-protest: Amarnath

कुरुक्षेत्र महापड़ाव में जिले से सैकड़ों अध्यापक लेंगे भाग : अमरनाथ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Hundreds of teachers from the district to participate in the Kurukshetra mega-protest: Amarnath
कैथल। पंजाब एवं हरियाणा के निर्देश के अनुसार अतिथि अध्यापकों को नियमित करने की मांग के लिए लघु सचिवालय कुरुक्षेत्र पर शनिवार के महापड़ाव में जिले से सैकड़ों अध्यापक भाग लेंगे। इसकी तैयारी के लिए हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ और राजकीय अनुबंधित अध्यापक संघ ने संयुक्त रूप से जिले के तारागढ़, खेड़ी सिंबल वाली, किछाना, कोटड़ा व सेहरदा के स्कूलों में अध्यापकों से संपर्क साधा।
विज्ञापन

टीम में शामिल अध्यापक नेताओं अमरनाथ किठानिया, रमेश गुलियाना व पलविंदर सिंह ने बताया कि 16 जून 2014 व 18 जून 2014 को हरियाणा सरकार की ओर से अनियमित कर्मचारियों व शिक्षकों को नियमित करने की नीति गठित की गई थी। 16 अप्रैल 2026 को उच्चतम न्यायालय की ओर से ग्रुप बी व ग्रुप सी और डी की तीन वर्ष की सेवा शर्तों वाली पाॅलिसी को वैध बताते हुए प्रदेश सरकार को पाॅलिसी की सेवा शर्तों को पूरा करने वाले शिक्षकों व कर्मचारियों को नियमित करने की निर्धारित समय में नियमित करने के आदेश पारित किया था। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय की ओर से 29 अप्रैल 2026 को सत्य देव, संत कुमार व जसबीर सिंह के केस में फैसला सुनाते हुए हरियाणा सरकार को सरकारी विद्यालयों में कार्यरत पीजीटी, टीजीटी व जेबीटी अतिथि अध्यापकों को नियमित करने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed