{"_id":"6ac93bf5f0c547b2b505b990","slug":"naitik-and-swayam-secured-first-place-in-the-senior-category-of-the-know-india-quiz-competition-kaithal-news-c-245-1-kht1013-156293-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: भारत को जानो प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में वरिष्ठ वर्ग में नैतिक और स्वयं प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: भारत को जानो प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में वरिष्ठ वर्ग में नैतिक और स्वयं प्रथम
विज्ञापन
स्वामी ब्रह्मानंद गुरुकुल में प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थी। विज्ञप्ति
पूंडरी। भारत विकास परिषद शाखा फतेहपुर-पूंडरी की ओर से स्वामी ब्रह्मानंद गुरुकुल, पूंडरी में भारत को जानो प्रश्नोत्तरी और समूहगान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और वंदे मातरम् के सामूहिक गायन से हुआ। भारत को जानो प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में छह विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। चार चरणों में आयोजित प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की सामान्य ज्ञान, त्वरित निर्णय क्षमता और आत्मविश्वास की परख की गई।
प्रतियोगिता का संचालन महिला सहभागिता प्रमुख इंदु शर्मा और संस्कार संयोजक नरेश शर्मा ने किया। वरिष्ठ वर्ग में डीएवी पब्लिक स्कूल के नैतिक और स्वयं ने प्रथम, सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल के अंजलि व आकाश ने द्वितीय और गुरु नानक पब्लिक स्कूल फरल के आकाश व मुस्कान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। आर्या, भूमि, भूमिका, कृषा, पीहू, गुरुवंश, प्रतीक और सात्विक की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। गुरुकुल पूंडरी की सृष्टि, शगुन, आशना, मन्नत एवं वैष्णवी की टीम द्वितीय रही। कनिष्ठ वर्ग में डीएवी स्कूल के आयुष व चैतन्य प्रथम, गुरु नानक पब्लिक स्कूल फरल की परिणीता एवं अनुष्का द्वितीय और गुरुकुल पूंडरी की आशना एवं जैस्मिन तृतीय स्थान पर रहे।
निर्णायक की भूमिका राकेश अग्रवाल एवं सुधीर अहलूवालिया ने निभाई जबकि निशु सिंगला ने बोर्ड स्कोरर के रूप में योगदान दिया। प्रश्नोत्तरी और समूहगान में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीमें अब प्रांतीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगी। विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में परिषद अध्यक्ष विनोद बंसल, सचिव रविकांत गर्ग, कोषाध्यक्ष राहुल सिडाना और श्रुति चौधरी सहित परिषद के अन्य सदस्य मौजूद रहे।