{"_id":"114a9ecff4a0f89b875d8162bf8a07b8","slug":"votes-campaign-for-voters","type":"story","status":"publish","title_hn":"शत-प्रतिशत वोट डालने वाले वार्ड को मिलेगा ईनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शत-प्रतिशत वोट डालने वाले वार्ड को मिलेगा ईनाम
कैथल
Updated Fri, 04 Apr 2014 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। अखिल भारतीय मानव सेवा समिति ने ‘अमर उजाला’ के वोट जागरूकता अभियान से जुड़कर शहर में हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस अभियान के तहत अब समिति द्वारा घोषणा की गई है कि जो वार्ड शत-प्रतिशत मतदान करते हुए वोट डालेगा, उसके पार्षद को समिति द्वारा 11 हजार रुपये का ईनाम दिया जाएगा। अब तक समिति ने शहर में करीब 2500 लोगों को हस्ताक्षर करवाए हैं और करीब 5 हजार से अधिक वोट जागरूकता के लिए पर्चे वितरित भी समिति की ओर से बांटे जा चुके हैं।
समिति सदस्यों ने शहर के पिहोवा चौक, कमेटी चौक, पुराना बस स्टैंड पर लोगों के हस्ताक्षर करवाएं। समिति के चेयरमैन सतपाल गुप्ता, जोगिन्द्र ढुल, डा. बीरबल दलाल, अमित चौधरी, आरपी बंसल, अशोक अरोड़ा, मदन लाल मित्तल, कर्मचंद जिंदल, बृजलाल मित्तल, बलवंत जाटान, ईश्वर दास अरोड़ा और अनुराग सिक्का ने बताया कि चुनाव प्रजातंत्र का सबसे बड़ा त्यौहार है।
प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह अपने वोट के अधिकार को सही प्रयोग करें। उन्होंने बताया कि जिस देश के नागरिक चुनाव प्रक्रिया में अधिक से अधिक भाग लेते हैं। वह देश तरक्की के नए आयाम छूता है। उन्होंने बताया कि मतदान प्रतिशत को बढ़ावा देने के लिए समिति ने ईनाम की घोषणा की है, इसलिए सबसे ज्यादा वोट डालने वाले वार्ड के पार्षद को 11 हजार रुपये का ईनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन
इसके अलावा उन्होंने कहा कि वोट एक ऐसा अधिकार है जिसके सही प्रयोग से जनता देश विकास योगदान देने वाले प्रतिनिधियों को चुनकर सरकार में भेजती है। जब सरकार में अच्छे प्रतिनिधि होते है देश उन्नति के पथ पर अग्रसर होता है।