फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Visibility due to fog was only 30 meters

Kaithal News: कोहरे से दृश्यता रही महज 30 मीटर

Sun, 05 Jan 2025 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 05 Jan 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Visibility due to fog was only 30 meters
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में शनिवार को दूसरे दिन भी घना कोहरा छाया। इस कारण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार भी कम हुई।

शनिवार अल सुबह से कोहरा छाने लगा था। इस कारण सुबह के समय लोगों की दिनचर्या भी काफी प्रभावित हुई। ऐसे में लगातार पड़ रही कड़ाके की सर्दी ने लोगों का जीना मुहाल किया है। इस बीच बढ़ रही ठंड ने लोगों को घरों में दुबकने को मजबूर कर दिया है। वहीं, दूसरी ओर वाहन चालकों को लाइट जलाकर धीमी रफ्तार में अपने वाहन चलाने पर मजबूर होना पड़ रहे है।

इसके बावजूद सड़क हादसे हो रहे हैं। लोगों को अपने काम धंधे के लिए घरों से निकलना ही पड़ता है। भयंकर ठंड ने लोगों की दिनचर्या को बाधित किया है। जिस कारण लोग रोजमर्रा के काम भी नहीं कर पा रहे हैं। पिछले कई दिनों से धूप भी नहीं खिली है। इस कारण न्यूनतम तापमान लगातार नीचे गिरता जा रहा है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार अगले दो दिनों में बारिश होने के आसार है। यदि बारिश होती है तो पारा और नीचे लुढक़ सकता है। धुंध व कोहरे के कारण दृश्य क्षमता मात्र 30 मीटर है। दिन के समय अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस है और न्यूनतम पारा 6.9 डिग्री सेल्सियस व नमी 70 प्रतिशत दर्ज की गई है। लोग सर्दी से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के तहत अब लोहड़ी पर्व तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। इस कारण अब धूप खिलने की बहुत कम संभावनाएं हैं। वर्मा ने बताया कि इस मौसम में गेहूं की फसल को खूब फायदा मिलेगा।
सीवन में गहरी धुंध से वाहनों की रफ्तार थमी
सीवन। क्षेत्र में शनिवार सुबह पड़ी गहरी धुंध ने वाहनों की रफ्तार को धीमा कर दिया। सुबह के समय क्षेत्र में खेतों में कोहरा जमा हुआ था। धुंध के कारण दृश्यता बहुत कम थी और कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। सड़क पर वाहन भी रेंग रेंग कर चल रहे थे।

दिन के समय भी वाहन चालकों को वाहनों की लाइटें जला कर चलना पड़ रहा था। कोहरे के कारण ठंड भी अधिक रही। सुबह के समय लोगों को ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेना पड़ा।

दोपहर के समय धूप खिलने से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली लेकिन शाम होते होते एक बार फिर से ठंड ने क्षेत्र को अपनी चादर में ले लिया और ठंड बहुत बढ़ गई। ठंड का असर बाजारों में भी देखने को मिला। सुबह के समय बाजार सुनसान रहे और दोपहर होते होते इक्का दुक्का ग्राहक ही दुकानों पर पहुंचे। शाम को भी जल्दी ही बाजार सुनसान हो गए।


क्षेत्र के किसान सुरेन्द्र सरदाना, राजेश रहेजा, अंतरजीत सिंह, जरनैल सिंह भीषू चौधरी, राजविंद्र सिंह, सतीश सरदाना, कुलदीप सिंह, जगरूप सिंह व अन्य किसानों का कहना था कि यह जो ठंड और कोहरा पड़ रहा है यह सरसों व गेहूं की फसलों के लिए लाभदायक है। ठंड का सब्जी की फसल पर भी कोई असर नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed