फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Villagers from Bhuna will stage a protest at the Mini-Secretariat today over the encroachment of panchayat land.

Kaithal News: गांव भूना में पंचायती जमीन के कब्जे के लिए आज लघु सचिवालय में प्रदर्शन करेंगे ग्रामीण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Villagers from Bhuna will stage a protest at the Mini-Secretariat today over the encroachment of panchayat land.
गांव भूना में बैठक करते पंचायती जमीन बचाओ संघर्ष समिति के सदस्य। ग्रामीण
गुहला-चीका। गांव भूना की पंचायती जमीन से जुड़े विवाद के लिए पंचायती जमीन बचाओ संघर्ष समिति बुधवार को पिहोवा चौक से लघु सचिवालय तक प्रदर्शन करेगी। समिति ने मंगलवार को गांव में बैठक कर प्रदर्शन की रणनीति तैयार की। प्रदर्शन के बाद ग्रामीण उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर मामले में एसडीएम गुहला की अदालत के आदेशों को तत्काल लागू कराने और पंचायती जमीन से कब्जा हटवाने की मांग करेंगे।
विज्ञापन

पंचायती जमीन बचाओ संघर्ष समिति के सदस्य सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पंचायती जमीन के रसीद मामले के लिए ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीण बुधवार को जिला सचिवालय पहुंचकर गुहला से पूर्व भाजपा विधायक कुलवंत बाजीगर के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद उपायुक्त को ज्ञापन देकर मामले में प्रशासनिक कार्रवाई की मांग की जाएगी। समिति के सदस्यों का कहना है कि एसडीएम गुहला की अदालत की ओर से पारित आदेशों को तत्काल प्रभाव से लागू कराया जाए। साथ ही संबंधित पंचायती जमीन को कब्जा मुक्त कराया जाए। ग्रामीणों का आरोप है कि मामले में नियमों की अनदेखी हुई है जिसकी निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। संघर्ष समिति ने मामले से जुड़े गांव के सरपंच और ग्राम सचिव को निलंबित करने की मांग भी उठाई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के नाम पर की जाए पंचायती जमीन

ग्रामीणों ने मांग की है कि पंचायती जमीन उन अनुसूचित जाति वर्ग के ग्रामीणों को दी जाए, जिनके नाम पर पहले जमीन की रसीदें काटी गई थीं। समिति का कहना है कि पंचायत की जमीन का उपयोग निर्धारित नियमों और पात्र लोगों के हितों के अनुसार किया जाना चाहिए। समिति ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर ग्रामीणों की मांगों पर जल्द कार्रवाई करने की मांग की है। समिति सदस्यों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को आगे भी जारी रखा जाएगा।समिति ने कुलवंत बाजीगर, उनकी माता भरावी देवी और कुलवंत बाजीगर के बेटे सहित संबंधित लोगों के खिलाफ फर्जीवाड़े के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

गांव भूना में बैठक करते पंचायती जमीन बचाओ संघर्ष समिति के सदस्य। ग्रामीण

गांव भूना में बैठक करते पंचायती जमीन बचाओ संघर्ष समिति के सदस्य। ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed