फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Vicky Sharma became the head of the Sarva Brahmin Sabha

विक्की शर्मा बने सर्व ब्राह्मण सभा के प्रधान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 02:39 AM IST
विज्ञापन
Vicky Sharma became the head of the Sarva Brahmin Sabha
पूर्व पार्षद विजयपाल शर्मा उर्फ विक्की शर्मा को जिला सर्व ब्राह्मण सभा का सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया है। उनका मनोनयन आम सभा द्वारा चुने गए 12 सदस्यों की कमेटी ने किया। सीवन रोड की जिला सर्व ब्राह्मण सभा में शुक्रवार को ब्राह्मण समाज की सभा का आयोजन किया गया। सभा में जिला सर्व ब्राह्मण सभा में धर्मशाला के लिए प्रधान चुनने पर विचार विमर्श हुआ। पूर्व प्रधान रामपाल से सिरटा ने अपने 3 साल के कार्यकाल का ब्योरा दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस 3 साल की अवधि में मंदिर निर्माण से लेकर धर्मशाला के रखरखाव के लिए उनकी टीम ने अच्छा कार्य किया। आम सभा की सहमति से 12 लोगों को प्रधान चुनने के लिए अधिकार दिए गए। इनमें पूर्व प्रधान रामपाल सिरटा, सुभाष गौड़, दिनेश पाठक, नरेश भारद्वाज, रतनलाल सिरसल, पूर्व प्रधान ओम प्रकाश शर्मा, दिनेश कौशिक, मामराज, जगदीश शर्मा आहू, राजकुमार शर्मा, दिनेश कौशिक और राजेंद्र कृष्ण पिलनी शामिल थे। 12 लोगों के संरक्षक मंडल ने सर्वसम्मति से विजय पाल उर्फ विक्की शर्मा को को प्रधान चुन लिया। इसके बाद रतनलाल सिरसल ने आम सभा में कमेटी के फैसले को बताया। जिस पर पूरे जिले से आए हुए ब्राह्मण समाज के लोगों ने हाथ खड़े कर सहमति प्रकट की।
विज्ञापन

प्रधान के चुनाव के बाद 12 सदस्यों की कमेटी ने प्रधान विजय पाल उर्फ विक्की की सहमति से कार्यकारिणी की घोषणा की। जिसमें सुरेश शर्मा पिलनी को उप प्रधान, संजीव दीक्षित को महासचिव, अभिजीत जोशी को सचिव व चंद्रभान शास्त्री चंदाना को कोषाध्यक्ष चुना गया। शुक्रवार को भी ब्राह्मण समाज की आम सभा में पूर्व प्रधान धर्मपाल शर्मा, नरेश भारद्वाज, क्योड़क के पूर्व सरपंच मोहन लाल शर्मा, धनपत गुहणा, पूर्व प्रधान आनंद शर्मा, बलराज शर्मा, सुभाष शर्मा बाता, चिरंजी लाल शर्मा, सरवण देबन, विजय भारद्वाज, डॉ प्रदीप शर्मा, हेमंत कुमार शर्मा, राजेश करोड़ा, महिपाल शर्मा, राजेंद्र शर्मा, दर्शन लाल ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed