{"_id":"589a1c3b4f1c1b7e0b3792db","slug":"velentine-week-rose-day-people-purched-flower-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोज डे से शुरू हुआ वेलेंटाइन वीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोज डे से शुरू हुआ वेलेंटाइन वीक
ब्यूरो कैथल
Updated Wed, 08 Feb 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
फूल देकर मनाया रोज डे
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोज डे के साथ ही मंगलवार से वेलेंटाइन वीक की शुरुआत हो गई। इसी के साथ युवा वर्ग में भी एक दूसरे को प्रपोज करने का सिलसिला शुरू हो गया। शहर के कमेटी चौक, कुरुक्षेत्र रोड पर फूलों वालों के पास युवाओं ने काफी फूल खरीदे। फूल विक्रेता सतीश कुमार ने बताया रोज डे को देखते हुए उन्होंने विशेष तैयारियां की हुई थी। सुबह से ही गुलाब के काफी फूल बिके है। एक फूल 10 रुपये से लेकर 25 रुपये तक का बिका है। दोपहर तक करीब 300 से अधिक फूल बिक चुके है।
वहीं छात्र मनोज, सतीश, राजेश ने बताया कि रोज डे प्यार का प्रतीक है। हम अपने करीबी से फूल देकर अपनी भावनाओं को प्रदर्शित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जरूरी नहीं है कि युवा केवल प्रेमिका को ही फूल दे वह अपने माता-पिता को भी फूल देकर स्नेह प्राप्त कर सकते है। आने वाले सप्ताह में हर रोज अपने चहेतों को अलग-अलग दिवस मनाते हुए युवा वर्ग वेलेंटाइन वीक मनाएगा। वहीं पति-पत्नी भी एक दूसरे को रोज देकर प्रेम का इजहार करते हैं। हुडा सेक्टर बीस में भी कई दंपत्ति जोड़ों ने रोज डे मनाया।