{"_id":"663d4b9dc2e5921a3f0ee354","slug":"veer-shiromani-described-maharana-pratap-as-a-great-warrior-kaithal-news-c-18-1-knl1004-386033-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप को बताया महान योद्धा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप को बताया महान योद्धा
Fri, 10 May 2024 03:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 10 May 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
राजौंद। नगर के महाराणा प्रताप चौक पर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती मनाई। राजपूत समाज के लोगों ने राणा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। इस मौके पर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की वीरता को याद कर उन्हें महान योद्धा बताया गया।
महासभा के अध्यक्ष प्रमोद राणा ने कहा कि महाराणा प्रताप किसी एक विशेष जाति के न होकर पूरे देश वासियों के लिए एक महान योद्धा थे। हमें उनके बताए हुए रास्ते पर चलना चाहिए। महाराणा प्रताप भारत मां के अतुलनीय शूरवीर योद्धा थे। उसने मुगलों के दांत कई बार खट्टे किए। वह बलिदान एवं शौर्य के अनुपम अनूठे उदाहरण है। इस दौरान नपा की उपाध्यक्ष प्रतिनिधि मनजीत राणा ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन बलिदानियों से भरा पड़ा है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षत्रिय महासभा के युवा अध्यक्ष प्रमोद राणा ने की। इस मौके पर प्रमोद राणा, राकेश राणा, उप चेयरमैन प्रतिनिधि मंजीत राणा, मोहकम राणा, जयपाल राणा, अंकुर राणा, पूर्व सरपंच पवन जैलदार, बलविंद्र नंबरदार, अमन राणा, महिपाल प्रधान धर्मपाल राणा, रविंद्र राणा, अजय राणा, पार्षद विकास राणा, कमल राणा, रवि राणा सहित कई अन्य समाज के लोग भी मौजूद रहे। संवाद