कैथल। कोरोना से बचाव के लिए स्वामी विवेकानंद पुस्तकालय में कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन भी लगाई गई। वैक्सीन सीटीएम अमित कुमार की देखरेख में लोगों को लगाई गई।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 25 लोगों को कोरोना से बचाव की वैक्सीन लगाई गई। लाइब्रेरियन श्याम सुंदर ने कहा कि हम सभी को संभावित कोरोना की तीसरी लहर व ओमिक्रॉन से बचने के लिए कोविड-19 के सभी नियमों का पालन करना चाहिए। उन्होंने इस मौके पर लाइब्रेरी में पढ़ने वाले बच्चों को मास्क का प्रयोग करने, दो गज की दूरी अपनाने तथा बार-बार हाथों को धोने या सैनिटाइज करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सुनीता, संतोष, रीना मनीषा, नीतीश, वीरेंद्र उपस्थित रहे।