फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   UTD Kurukshetra team first in quiz

Kaithal News: प्रश्नोत्तरी में यूटीडी कुरुक्षेत्र की टीम प्रथम

Sun, 30 Apr 2023 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 30 Apr 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
UTD Kurukshetra team first in quiz
कैथल। आरकेएसडी महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग की साहित्यिक परिषद् ने शेक्सपियर व संबंधित साहित्य के विषय पर राज्य स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करवाई। इसमें यूटीडी कुरुक्षेत्र की टीम प्रथम, आरकेएसडी महाविद्यालय की टीम द्वितीय और एमएम महाविद्यालय फतेहाबाद की टीम तृतीय रही।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में अंबाला, कुरुक्षेत्र, फतेहाबाद व कैथल जिलों की कुल छह टीमों ने भाग लिया। इसका शुभारंभ राजकीय महाविद्यालय नरवाना के प्राचार्य डॉ. अविनाश पाठक ने किया। इस मौके पर सांध्यकालीन सत्र के प्राचार्य प्रभारी डॉ. हरिंद्र गुप्ता भी उपस्थित रहे। उनका स्वागत विभागाध्यक्ष डॉ. राजबीर पारासर एवं परिषद् के प्रधान डॉ. नरेश गर्ग ने किया।
विज्ञापन


वरिष्ठ प्राध्यापिका डॉ. गीता गोयल, डॉ. विकास भारद्वाज, डॉ. एसपी वर्मा, प्रो अंजलि कूर्रा एवं प्रो अर्चना तिवारी उपस्थित रहे। डॉ. पाठक ने शेक्सपियर के विचारों एवं रचनाओं के अनछुए पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने शेक्सपियर को हर व्यक्तित्व में शामिल बताकर उसके आधार पर व्यक्ति को समझने को महत्वपूर्ण बताया। डॉ. विकास भारद्वाज ने क्विज मास्टर की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed