{"_id":"695429d26b7970c6f7046352","slug":"university-team-leaves-for-north-zone-badminton-tournament-kaithal-news-c-245-1-kht1011-142896-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: नाॅर्थ जोन बैडमिंटन टूर्नामेंट के लिए विवि टीम रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: नाॅर्थ जोन बैडमिंटन टूर्नामेंट के लिए विवि टीम रवाना
Wed, 31 Dec 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 31 Dec 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
30kht_27_कैथल- विश्वविद्यालय में स्टॉफ के साथ खिलाड़ी।
- फोटो : नेपाल सीमा पर गश्त करते एएसपी व एसएसबी के जवान।
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी बैडमिंटन (पुरुष) टूर्नामेंट 2025-26 का आयोजन 3 जनवरी 2026 तक सीटी यूनिवर्सिटी, लुधियाना (पंजाब) में
किया जा रहा है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए एनआईआईएलएम विश्वविद्यालय की पुरुष बैडमिंटन टीम के खिलाड़ियों को शुभकामनाओं के साथ रवाना किया गया।
टीम के प्रस्थान से पूर्व विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में चेयरमेन संदीप चहल, कुलपति डॉ. शमीम अहमद तथा यूनिवर्सिटी एडमिनिस्ट्रेशन इंचार्ज डॉ. देवेंद्र सिंह ढुल ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया और उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना, अनुशासन और विश्वविद्यालय की गरिमा बनाए रखने का भी आह्वान किया।
टीम का मार्गदर्शन कोच मीनू राणा कर रही हैं, जबकि मैनेजर हरेंद्र मलिक की देखरेख में टीम प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने विश्वास व्यक्त किया कि खिलाड़ी अपने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन और टीम भावना के बल पर प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर एनआईआईएलएम विश्वविद्यालय का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन
इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. बलकार सिंह, संगीत, शशिकांत सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
टीम में शामिल खिलाड़ी
n मैसनाम मेइरब लुवांग
n
प्रणय शेट्टीगर
n
अभिनव वशिष्ठ
n
प्रणय कट्टा
n देववर्त मान
n
सौरभ नैन
n
मोहित सिंह