{"_id":"6aa1a2f72600be6ee4022d9a","slug":"rajaunds-main-road-disappears-in-clouds-of-dust-commuters-face-increased-difficulties-kaithal-news-c-245-1-kht1013-154890-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: धूल के गुबार में गुम हुआ राजौंद का मुख्य मार्ग, राहगीरों की बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: धूल के गुबार में गुम हुआ राजौंद का मुख्य मार्ग, राहगीरों की बढ़ी परेशानी
विज्ञापन
कैथल-असंध मुख्य मार्ग पर उड़ती धूल और बदहाल सड़क से परेशान वाहन चालक व राहगीर।
राजौंद। राजौंद के मुख्य कैथल-असंध मार्ग की बदहाल स्थिति लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और बिखरी निर्माण सामग्री के कारण दिनभर धूल के गुबार उड़ते रहते हैं। वाहनों के गुजरने के साथ उड़ने वाली धूल से आसपास के दुकानदारों और राहगीरों का सांस लेना मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से सड़क की हालत खराब है लेकिन प्रशासन और संबंधित विभाग की ओर से समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा।
सड़क से गुजरने वाले दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। धूल के कारण सामने से आने वाला वाहन तक दिखाई देना मुश्किल हो जाता है जिससे दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है। दुकानदार काला, सुंदर, वजीर बारबर, बीरू जांगडा, बिल्ला, राजू, बलबीर, अमीत और रींकु भट्ट ने बताया कि दिनभर उड़ती धूल दुकानों में रखे सामान पर जम रही है। वहीं राहगीरों को आंखों और सांस संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि सरकार विकास कार्यों के दावे तो करती है लेकिन मुख्य मार्ग की बदहाली देखकर ऐसा लगता है कि जिम्मेदार अधिकारी आंखें बंद किए हुए हैं।
क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क का निर्माण कार्य जल्द पूरा करवाया जाए और तब तक धूल को नियंत्रित करने के लिए नियमित रूप से पानी का छिड़काव करवाया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।