फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Tractor-trolley tires deflated; workers clashed with police and dumped garbage; five issued suspension notices.

Kaithal News: ट्रैक्टर ट्राॅलियों की हवा निकाली, पुलिस से भिड़े कर्मियों ने कचरा फेंका, पांच को निलंबन का नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley tires deflated; workers clashed with police and dumped garbage; five issued suspension notices.
चीका में पुलिस कर्मचारियों के साथ भिड़ते हुए हड़ताली सफाई कर्मचारी। संवाद - फोटो : credit
गुहला चीका। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बीच चीका में प्रशासन की ओर से शहर से कूड़ा उठान की वैकल्पिक व्यवस्था का हड़ताली कर्मचारियों ने जमकर विरोध किया। बुधवार को हड़ताल पर चल रहे सफाई कर्मचारी बड़ी संख्या में एकत्रित हुए और प्रशासन की ओर से कूड़ा उठाने के लिए भेजी गई जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर ट्राॅलियों का विरोध करते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कर्मचारियों ने कुछ ट्रैक्टर ट्राॅलियों की हवा भी निकाल दी जिससे मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई। वहीं प्रशासन की ओर से पांच सफाई कर्मचारियों को निलंबन का नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन

विरोध के दौरान कर्मचारियों ने पुलिसकर्मियों की ओर कूड़ा भी फेंका। विरोध कर रहे सफाई कर्मचारी पिरथ, कुलविंद्र, अनिल, हरदीप और चिंतो देवी ने कहा कि वे अपनी मांगों के लिए प्रदेश स्तर पर हड़ताल पर हैं और सरकार को उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि हड़ताल के बावजूद प्रशासन की ओर से बाहरी लोगों से कूड़ा उठवाने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे वे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेंगे। पुलिस की मौजूदगी में कूड़ा उठाने के प्रयास को हड़ताली कर्मचारियों ने उनके हकों को कुचलने का प्रयास बताया।
विज्ञापन

स्थानीय प्रशासन व पुलिस प्रशासन की ओर से मिलकर शहर में सफाई करवाई जा रही है। कुल 12 डंपिंग यार्ड में से पांच की सफाई करवा दी गई है, बाकी आठ डंपिंग पॉइंट भी जल्द साफ कर दिए जाएंगे। काम में बाधा पहुंचने वाले पांच कर्मचारियों को निलंबन के नोटिस दिए गए हैं, अगले दो दिनों में इनको टर्मिनेट किया जाएगा। अन्य कर्मचारियों को भी वीरवार तक निलंबन के नोटिस जारी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पवन शर्मा, नपा सचिव चीका।

चीका में पुलिस कर्मचारियों के साथ भिड़ते हुए हड़ताली सफाई कर्मचारी। संवाद

चीका में पुलिस कर्मचारियों के साथ भिड़ते हुए हड़ताली सफाई कर्मचारी। संवाद- फोटो : credit

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed