फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Employees extend strike by four days; to hold a panchayat on the 11th.

Kaithal News: कर्मचारियों ने चार दिन बढ़ाई हड़ताल, 11 को करेंगे पंचायत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Employees extend strike by four days; to hold a panchayat on the 11th.
जींद रोड पर पुराने बस स्टैंड के पास लगे गंदगी के ढेर। संवाद
कैथल। अपनी मांगों पर अड़े सफाई कर्मचारी काम पर लौटने के लिए तैयार नहीं हैं। कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल को अगले चार दिन यानी 13 सितंबर तक और बढ़ाने का एलान कर दिया है। सरकार और प्रशासन की ओर से की जा रही सख्त कार्रवाई के बावजूद कर्मचारी हड़ताल पर डटे हैं। उन्होंने 11 सितंबर को बड़ी पंचायत बुलाने का फैसला किया है और 13 सितंबर को सीधे मुख्यमंत्री आवास का घेराव कर प्रदर्शन करने की रणनीति बनाई गई है।
विज्ञापन

प्रशासन कर रहा सख्त कार्रवाई
प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से बार-बार काम पर लौटने की अपीलों और दी जा रही चेतावनियों का आंदोलनकारी कर्मचारियों पर कोई असर नहीं हो रहा है। प्रशासन की ओर से काम पर न आने वाले कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

प्रशासनिक प्रयासों के बाद भी शहर में कचरे के ढेर
कर्मचारियों की इस लंबी हड़ताल के कारण पूरे शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। हालांकि स्थिति को संभालने के लिए प्रशासन की ओर से वैकल्पिक माध्यमों और निजी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की मदद से शहर का कचरा उठवाने का प्रयास किया जा रहा है। शहर के मुख्य चौराहों, रिहायशी इलाकों और बाजारों में अभी भी कचरे के बड़े-बड़े ढेर लगे हुए हैं। कई दिनों से जमा कूड़े के कारण अब बदबू फैलने लगी है जिससे स्थानीय निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और महामारी फैलने का खतरा भी मंडरा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारी बोले : सरकार के दमन से डरने वाले नहीं
हड़ताली यूनियन के जिला सचिव शिवचरण ने कहा कि वे सरकार की किसी भी दमनकारी नीति या कार्रवाई से डरने वाले नहीं हैं। कर्मचारियों का आरोप है कि सरकार बातचीत के जरिये समाधान निकालने के बजाय उनके आंदोलन को कुचलने का प्रयास कर रही है। उन्होंने साफ किया कि जब तक सरकार उनकी जायज मांगों को मान नहीं लेती, तब तक उनका यह आंदोलन जारी रहेगा और आने वाले दिनों में इसे और उग्र किया जाएगा।

जींद रोड पर पुराने बस स्टैंड के पास लगे गंदगी के ढेर। संवाद

जींद रोड पर पुराने बस स्टैंड के पास लगे गंदगी के ढेर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed