{"_id":"6aa1a3228e11201ab9009845","slug":"wages-unchanged-for-five-years-stone-dressing-workers-submit-memorandum-kaithal-news-c-245-1-kht1014-154888-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पांच साल से नहीं बढ़ी मजदूरी, झराई मजदूरों ने सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पांच साल से नहीं बढ़ी मजदूरी, झराई मजदूरों ने सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
अपनी मांगों का मार्केट कमेटी सचिव को ज्ञापन सौंपते झराई मजदूर। संवाद
गुहला-चीका। अनाज मंडी में धान की झराई, तोल और लोडिंग का काम करने वाले मजदूरों ने मजदूरी बढ़ाने की मांग के लिए बुधवार को मार्केट कमेटी कार्यालय के बाहर रोष जताया। मजदूरों ने एकत्रित होकर मार्केट कमेटी सचिव सतबीर राविश को ज्ञापन सौंपा। मजदूरों ने कहा कि पिछले करीब पांच वर्षों से उनकी मजदूरी और झराई की दर में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है जबकि महंगाई लगातार बढ़ रही है। ऐसे में मौजूदा मजदूरी में परिवार का गुजारा करना मुश्किल हो गया है।
मजदूर नेताओं आजाद लोट, राममेहर, हरदीप सिंह, सोनू, विक्की बंटी, राजेश कुमार, रमेश कुमार, सुरेश कुमार और शीशपाल ने बताया कि वे सुबह करीब पांच से शाम आठ बजे तक मंडी में काम करते हैं। इस दौरान धान की झराई, तोल, लोडिंग सहित कई काम करने पड़ते हैं। वर्तमान में 1509 धान की झराई के लिए उन्हें केवल पांच रुपये प्रति कट्टा मिलते हैं। उन्होंने झराई की दर बढ़ाकर सात रुपये प्रति कट्टा और 10 रुपये प्रति बोरी करने की मांग की। मजदूरों ने कहा कि इस बार धान की फसल अधिक गीली आ रही है जिससे झराई का काम पहले से ज्यादा मेहनत वाला हो गया है। पूरे दिन धूल-मिट्टी के बीच काम करने के बावजूद उन्हें करीब 300 रुपये दिहाड़ी मिल रही है। महंगाई, बच्चों की पढ़ाई, राशन और अन्य घरेलू खर्चों को देखते हुए यह राशि पर्याप्त नहीं है।
मजदूरों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो वे मंडी में झराई का काम बंद कर हड़ताल करने के लिए मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि धान की आवक बढ़ने के समय हड़ताल होने से किसानों और मजदूरों दोनों को परेशानी हो सकती है। मार्केट कमेटी सचिव सतबीर राविश ने कहा कि मजदूरों की मांगों से उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया जाएगा और समस्या को संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा।