{"_id":"5463e39a33f31f52c44bf33d1b1dbb62","slug":"two-youth-tries-to-snatch-kid","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से बाहर खड़ी महिला से बच्चा छीनने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से बाहर खड़ी महिला से बच्चा छीनने का प्रयास
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल
Updated Thu, 10 Jul 2014 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने मंगलवार शाम को घर के बाहर खड़ी एक महिला से एक बच्चे को छीनने का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए।
मामले की सूचना मिलने पर सिटी थाना पुलिस ने घटना स्थल का दौरा किया। पुलिस ने महिला के ससुर की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में छाता लछमनदास मोहल्ला के रमेश कौशिक ने आरोप लगाया मंगलवार सायं को उसकी पुत्रवधूू निशा अपने एक साल के बेटे को लेकर घर के दरवाजे पर खड़ी थी। इसी बीच दो युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और गोद में लिए बच्चे को छीनने लगे। इस पर महिला ने शोर मचाया तो घर के अंदर से उसके बड़े बेटे की पुत्रवधू बाहर आ गई। आरोपी दोनों महिलाओं को देख कर मौके से फरार हो गए।
सिटी थाना एसएचओ रामफल गोयत ने बताया कि महिला से बच्चे को छीनने का प्रयास करने के मामले में पुलिस अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।