{"_id":"a83f857fa68a8af019dd1d65e44d278d","slug":"two-youth-died-while-going-for-campain-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोट मांगने जा रहे तीन युवक बस की चपेट में आए, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोट मांगने जा रहे तीन युवक बस की चपेट में आए, दो की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल
Updated Sun, 17 Jan 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गांव कुराड़ के आसपास डेरों से वोट मांगने गए दो युवकों की सड़क हादसे में मौत व एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक का इलाज पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा है। हादसा जुगाड़ के मोटरसाइकिल व एक स्कूल बस के बीच हुआ। कलायत पुलिस ने स्कूल बस के चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
कलायत पुलिस को दी शिकायत गिल पट्टी कुराड़ निवासी रणबीर सिंह ने बताया कि बताया कि शुक्रवार को उसका संबंधी अनिल कुमार, बीरभान व सुभाष वोट के सिलसिले में आसपास के डेरों में वोट मांग कर आ रहे थे। वह एक मोटरसाइकिल पर थे। मोटरसाइकिल पर एक रेहड़ी लगी थी। जब वह वापस आ रहे थे तो एक स्कूल बस चालक बहुत तेज गति व लापरवाही से आया। जिसने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
टक्कर लगने के कारण 30 वर्षीय अनिल, 28 वर्षीय बीरभान व सुभाष गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें अनिल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि बीरभान व सुभाष की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रेफर किया गया। जिसमें से शुक्रवार शाम को बीरभान की भी पीजीआई में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल रामजुआरी ने बताया कि हादसे में अनिल व बीरभान की मौत हो गई है। जबकि सुभाष का पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज चल रहा है। पुलिस ने रणबीर की शिकायत पर केस बस चालक मिंटू शर्मा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।