{"_id":"6b01dcb4424e75806804c35b","slug":"two-new-dengue-cases-reported-in-the-district-the-total-count-has-reached-26-kaithal-news-c-245-1-kht1017-158235-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: जिले में डेंगू के दो नए मरीज मिले, संख्या 26 पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: जिले में डेंगू के दो नए मरीज मिले, संख्या 26 पहुंची
विज्ञापन
डेंगू के दो नए मरीज मिले
कैथल। जिले में शनिवार को डेंगू के दो नए मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बलराज नगर और जीटीवी कॉलोनी में एक-एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही इस सीजन में डेंगू संक्रमितों की संख्या 26 हो गई है। इनमें 17 पुरुष और नौ महिलाएं शामिल हैं।
डॉ. नीरज मंगला ने बताया कि शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 10,126 घरों और 19,997 पानी के कंटेनरों की जांच की। अब तक जिले में 16.90 लाख घरों और 32.95 लाख पानी के कंटेनरों की जांच हो चुकी है। इस दौरान 4,308 कंटेनरों में लार्वा मिलने पर चालान और नोटिस जारी किए गए हैं।
उन्होंने लोगों से कूलर, पानी की टंकियों और बर्तनों की नियमित सफाई करने तथा पानी जमा न होने देने की अपील की। डेंगू के लक्षण दिखने पर चिकित्सक से परामर्श लेने और खुद से दवा न लेने की सलाह दी। संवाद