{"_id":"6a2afcdb38b559ae8403679a","slug":"two-injured-including-a-teenager-in-head-on-collision-between-motorcycles-kaithal-news-c-245-1-kht1012-150692-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बाइकों की सीधी टक्कर में किशोर समेत दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बाइकों की सीधी टक्कर में किशोर समेत दो घायल
विज्ञापन
कैथल। गांव तितरम के शेरूखेड़ी रोड पर वीरवार सुबह दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक किशोर समेत दो लोग घायल हो गए। हादसे में कैथल निवासी 14 वर्षीय अजय की टांग टूट गई, जबकि धीरज की बाजू में फ्रैक्चर आया।
दोनों घायलों को डायल-112 पुलिस टीम की मदद से नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। प्रत्यक्षदर्शी आईटीआई के कर्मचारी राजेंद्र ने बताया कि वह राजौंद से अपने घर जा रहा था।
जैसे ही वह शेरूखेड़ी मोड़ के पास पहुंचा, सामने दोनों बाइकों की टक्कर हो गई। अजय सिसला धाम से पूजा-अर्चना कर बाइक पर अपने घर लौट रहा था। वहीं धीरज सड़क निर्माण कार्य के लिए अन्य मजदूरों के साथ तितरम क्षेत्र की ओर जा रहा था। सुबह करीब साढ़े आठ बजे शेरूखेड़ी मोड़ के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। दुर्घटना के बाद उसने तुरंत तत्काल डायल-112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों घायलों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भर्ती कर लिया।
तितरम थाना प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।