{"_id":"68b5fbc835a580f96107e7cb","slug":"two-girl-students-of-rksd-college-are-in-the-preference-list-kaithal-news-c-245-1-kht1001-137144-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: आरकेएसडी कॉलेज की दो छात्राएं वरीयता सूची में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: आरकेएसडी कॉलेज की दो छात्राएं वरीयता सूची में
Tue, 02 Sep 2025 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 02 Sep 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। आरकेएसडी महाविद्यालय के स्नातकोत्तर हिंदी विभाग की दो छात्राओं ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ओर से जारी परीक्षा परिणाम में टॉप-10 मेरिट सूची में जगह बनाई। छात्रा काजल ने चारों सेमेस्टर के कुल अंकों के आधार पर चौथा स्थान हासिल किया। उसने 2000 में से 1470 अंक प्राप्त किए और 73.5 प्रतिशत अंक हासिल किए। वहीं छात्रा स्नेहा ने 1433 अंकों के साथ 70.1 प्रतिशत अंक अर्जित कर नौवां स्थान प्राप्त किया।
प्रधान प्रबंधक समिति अश्वनी शोरेवाला एवं प्रबंधक समिति के अन्य सदस्यों ने छात्राओं को बधाई दी और विभाग द्वारा हर वर्ष उत्कृष्ट परिणाम देने की सराहना की। प्राचार्य राजबीर पाराशर और विभागाध्यक्ष डॉ. आरपी मौन ने दोनों छात्राओं को 2100 रुपये की सम्मान राशि भेंट की। इस अवसर पर डॉ. बिजेंद्र कुमार, डॉ. शरद गौड़, डॉ. दीप शिखा और डॉ. वर्षा भी उपस्थित रहे।