फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Two accused of bike theft arrested

एंटी थेफ्ट टीम ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार किए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Two accused of bike theft arrested
कैथल। पुलिस की एंटी थेफ्ट टीम ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले दो आरोपी काबू किया है। आरोपियों के कब्जे से नौ मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं। दोनों आरोपी न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए। डीएसपी रविंद्र सांगवान ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि शक्ति नगर कैथल निवासी विनोद उर्फ काला व अजय उर्फ अमित को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

सीवन गेट कैथल निवासी अनिल कुमार की शिकायत पर थाना शहर में दर्ज मामले अनुसार 27 मार्च को कृपाल आश्रम के बाहर से उसकी बाइक चोरी हो गई थी। इस मामले में कार्रवाई करते हुए शक्ति नगर कैथल निवासी विनोद उर्फ काला व अजय उर्फ अमित को गिरफ्तार किया है। डीएसपी ने बताया कि जब आरोपियों से पूछताछ की गई तो उन्होंने मोटरसाइकिल चोरी की नौ वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही पर उनके कब्जे से इस मामले की मोटरसाइकिल के अलावा आठ अन्य मोटरसाइकिल बरामद की गई। जिनकी आगामी जांच अमल में लाई जा रही है। जांच दौरान सामने आया कि आरोपी विनोद पहले भी मोटरसाइकिल चोरी के मामले में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है और आरोपी अजय किसी अन्य मामले में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed