फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Turkey's apples will not be sold in the state's vegetable markets

Kaithal News: प्रदेश की सब्जी मंडियों में नहीं बिकेंगे तुर्किये के सेब

Fri, 16 May 2025 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 16 May 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Turkey's apples will not be sold in the state's vegetable markets
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। भारत-पाक मेें तनाव के दौरान पाकिस्तान को खुलकर समर्थन और युद्ध सामग्री देने के बाद तुर्किये को विरोध का सामना करना पड़ रहा है। इसका सीधा असर उसके व्यापार पर पड़ना शुरू हो गया है। अब हरियाणा प्रदेश की सब्जी मंडी एसोसिएशन ने तुर्किये के सेब की बिक्री बंद करने का आह्वान किया है। तय किया गया कि अब सब्जी मंडियों में तुर्किये के सेब नहीं बेचे जाएंगे।



प्रदेश की सब्जी मंडियों में करोड़ों रुपये के सेब की बिक्री रोजाना होती है। तुर्किये के सेब यहां बिक्री के लिए पहुंचते हैं। पाकिस्तान को तुर्किये का खुला समर्थन देख व्यापारियों ने उसके विरोध का निर्णय लिया है। एसोसिएशन ने तुर्किये सेब की बिक्री बंद करने का यह आह्वान प्रदेशभर के व्यापारियों से किया है। साथ ही तय किया गया है कि अब आढ़ती केवल भारत में ही उगने वाले सेब बेचेंगे।
विज्ञापन


एसोसिएशन की ओर से यह आह्वान कोई भी बैठक आयोजित न करके लिया है। अब प्रदेशभर के सब्जी मंडी आढ़ती जल्द ही इस संदर्भ में बैठक करेंगें। इसके बाद आगामी फैसला भी लिया जा सकता है। हालांकि एसोसिएशन का कहना है कि इस समय सेब के अलावा अन्य कोई फल तुर्किये से नहीं आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




संदेश के माध्यम से किया गया है आह्वान:

ऑल हरियाणा सब्जी मंडी एसोसिएशन के प्रदेश सचिव हरीश धमीजा ने बताया कि जिस समय तुर्किये में भूकंप आया तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे बढ़कर देश की सहायता की, लेकिन भारत पर हुए आतंकी हमले के बाद भारत की कार्रवाई के बाद जवाब में पाकिस्तान की कार्रवाई में तुर्किये ने पाकिस्तान का साथ दिया। यहां तक की भारत पर गिराए गए ड्रोन तक वहीं के थे। ऐसे में प्रदेशभर की सब्जी मंडी के आढ़तियों को तुर्किये के सेब की बिक्री बंद करने का आह्वान किया है।



श्रीनगर से करेंगे आपूर्ति:

ऑल हरियाणा सब्जी मंडी एसोसिएशन के प्रधान राज कक्कड़ ने बताया कि सब्जी मंडी आढ़तियों को तुर्किये के सेब न खरीद भारत के कश्मीर से ही सेब खरीदने की अपील की गई है। उन्होंने बताया कि श्रीनगर में काफी कोल्ड स्टोर हैं, जो भारत में सेब की आसानी से आपूर्ति कर सकते हैं। ऐसे में अब आगामी समय में श्रीनगर से ही सेब की आपूर्ति की जाएगी।




प्रदेश की 40 सब्जी मंडियों में तुर्किये सेब की होती है ब्रिकी



एसोसिएशन के प्रदेश सचिव हरीश धमीजा ने बताया कि प्रदेश में करीब 40 सब्जी मंडियों में तुर्किये सेब की ब्रिकी की जा रही है। इसमें 10 बड़ी मंडियां भी शामिल है। धमीजा ने बताया कि बड़ी मंडियों में रोजाना करीब 10 क्विंटल और छोटी मंडियों में करीब पांच क्विंटल सेब आता है। यह सेब पहले मुंबई और फिर दिल्ली पहुंचता है। दिल्ली से ही प्रदेश की सब्जी मंडियों में पहुंचाया जाता है। ऐसे में बड़ी मंडियों में प्रतिदिन करीब नौ क्विंटल और छोटी मंडियों में करीब चार क्विंटल सेब आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed