{"_id":"6939da48f9455cb9c10ebc30","slug":"truck-overturns-on-delhi-katra-expressway-two-toll-plaza-booths-destroyed-kaithal-news-c-18-1-knl1004-799167-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर पलटा ट्रक, टोल प्लाजा के दो बूथ तबाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर पलटा ट्रक, टोल प्लाजा के दो बूथ तबाह
Thu, 11 Dec 2025 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 11 Dec 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी:
कलायत। दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे के खरक पांडवा टोल प्लाजा पर मंगलवार रात एक बेकाबू ट्रक पलट गया। दुर्घटना में टोल प्लाजा के दो बूथ पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के समय बूथों में ड्यूटी दे रहे कर्मचारियों ने समय रहते बाहर भागकर अपनी जान बचाई, जिससे कोई हताहत नहीं हुआ।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह हादसा रात करीब 12 बजे हुआ। ट्रक अत्यधिक गति से टोल बूथ पर आया और टकराने के बाद पलट गया। ट्रक चालक परवेज और सहचालक नफीश ने बताया कि ब्रेक का पैडल काम नहीं कर रहा था, जिसके कारण ब्रेक नहीं लग पाए और दुर्घटना हुई। दोनों को मामूली चोटें आई हैं। उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया।
चालक परवेज ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रक पलवल का है और यह इलाहाबाद से धान लेकर कैथल जा रहा था। उन्होंने कहा कि वे नियमित रूप से इसी रूट पर धान लेकर आते हैं, लेकिन गत रात टोल प्लाजा पर ब्रेक फेल होने के कारण हादसा हुआ। एनएचएआई अधिकारी हेमेन्द्र सिंह ने बताया कि यह मामला टोल पर घटित हुआ है और टोल एजेंसी द्वारा आगामी कार्रवाई की जाएगी। उधर, कलायत थाना प्रभारी ने कहा कि अभी तक टोल प्लाजा की ओर से कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।