{"_id":"679e72f0d4915b56820c1d70","slug":"trouble-due-to-dense-fog-truck-lands-in-ditch-on-highway-152-driver-and-conductor-injured-kaithal-news-c-18-1-knl1004-572502-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: घने कोहरे से परेशानी, हाईवे-152 पर खाई में उतरा ट्रक, चालक व परिचालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: घने कोहरे से परेशानी, हाईवे-152 पर खाई में उतरा ट्रक, चालक व परिचालक घायल
Sun, 02 Feb 2025 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 02 Feb 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। मौसम में बदलाव से शनिवार की सुबह घना कोहरा रहा। ग्योंग गांव के पास नेशनल हाईवे 152 पर एक ट्रक खाई में उतर गया। हादसे में चालक व परिचालक घायल हो गए।
ट्रक में खली बनाने का कच्चा माल भरा हुआ था। यह ट्रक यह सामान लेकर कस्बा ढांड से भोपाल जा रहा था। ग्योंग-कठवाड़ गांव के पास पहुंचते ही कोहरे के कारण सड़क दिखाई नहीं दी। ऐसे में ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और वह खाई में पलट गया।
ट्रक यूनियन के अध्यक्ष रामफल राविश ने बताया कि यह ट्रक उनके परिचित का है, जो पलवल जिले में रहता है। चालक ने उन्हें सूचना दी कि उसका ट्रक पलट गया है। वह तुरंत मौके पर पहुंचे और ड्राइवर व परिचालक को अस्पताल ले जाकर प्राथमिक उपचार करवाया।
विज्ञापन
इसके बाद मौके पर क्रेन बुलाई गई और ट्रक को सीधा किया गया। ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया है। ट्रक में लदा माल भी क्षतिग्रस्त हो गया। चालक को करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। हादसे के बाद दूसरा ट्रक बुलाकर उसमें सामान लादकर भोपाल के लिए भेजा गया।
गौरतलब है कि सुबह घना से आमजन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दरअसल, दृश्यता महज 50 मीटर होने से सड़क पर वाहन चलाते समय वाहन चालकों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा।
बीते कुछ दिनों से अच्छी धूप निकलने पर लोगों ने यह अंदाजा लगा लिया था कि अब सर्दी कुछ कम हो जाएगी, लेकिन मौसम ने पलटी मार दी। शुक्रवार शाम सात बजे से ही कोहरा पड़ना शुरू हो गया। शनिवार सुबह करीब 10 बजे तक कोहरा रहा। शनिवार को अधिकतम तापमान 22.1 व न्यूनतम 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। हवा सात किलोमीटर प्रति घंटे के हिसाब से चली।
कृषि विज्ञान केंद्र कैथल के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने कहा कि मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार गेंहू की फसल के लिए मौसम अनुकूल है और इससे गेहूं की फसल को फायदा होगा। इस बार फसल में कोई बीमारी नहीं है। वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बार फसल अच्छी होगी।
उधर, सीवन के किसान राजेश रहेजा, जरनैल सिंह, सुरेंद्र सरदाना, कुलदीप सिंह, अंतरजीत सिंह, नवदीप सिंह ने बताया कि यह सर्दी और धुंध गेहूं की फसल के लिए अच्छी है। यदि अभी गर्मी अधिक हो जाती है तो गेहूं की पैदावार कम होगी।