{"_id":"6af8aaf4c0e48aaaa505acc9","slug":"reports-for-16-dengue-samples-have-come-back-negative-kaithal-news-c-245-1-kht1014-157873-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: डेंगू 16 सैंपल की रिपोर्ट आई नेगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: डेंगू 16 सैंपल की रिपोर्ट आई नेगेटिव
विज्ञापन
कैथल। जिले में डेंगू के मामलों में शनिवार को कोई नया मामला सामने नहीं आया। अब तक जिले में डेंगू के 20 मरीज मिल चुके हैं। शुक्रवार को लिए गए सभी 16 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने जांच के लिए 11 नए सैंपल लिए हैं। मच्छरों की रोकथाम के लिए विभाग की टीमें लगातार घरों और आसपास के क्षेत्रों में जांच अभियान चला रही हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में अब तक 16,29,944 घरों और 31,73,183 पानी के बर्तनों व कंटेनरों की जांच की जा चुकी है। इस दौरान 4137 जगहों पर मच्छरों का लार्वा मिला है। विभाग की टीमें लोगों को घरों और आसपास पानी जमा नहीं होने देने के लिए जागरूक भी कर रही हैं।
डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. नीरज मंगला ने बताया कि मौजूदा मौसम मच्छरों के पनपने के अनुकूल बना हुआ है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। उन्होंने अपील की कि लोग पूरे बाजू के कपड़े पहनें और घरों के आसपास पानी जमा न होने दें। उन्होंने कहा कि बुखार, सिरदर्द, शरीर में दर्द या डेंगू से मिलते-जुलते लक्षण दिखाई देने पर तुरंत डॉक्टर से जांच करवाएं और चिकित्सकीय सलाह लें। स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं।