{"_id":"6af8ac2e14720a8a04035dd4","slug":"municipal-building-to-be-constructed-in-siwan-at-a-cost-of-rs-360-crore-kaithal-news-c-245-1-kht1017-157870-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सीवन में 3.60 करोड़ से बनेगा नगर पालिका भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सीवन में 3.60 करोड़ से बनेगा नगर पालिका भवन
विज्ञापन
सीवन। कस्बे में प्रशासनिक सुविधाओं के विस्तार और प्रमुख रास्तों की हालत सुधारने के लिए 4.60 करोड़ रुपये की दो विकास परियोजनाएं शुरू होंगी। वार्ड नंबर 11 में नगर पालिका का नया भवन बनाया जाएगा। वहीं कस्बे के प्रमुख मार्गों पर सीसी सड़क का निर्माण किया जाएगा।
दोनों परियोजनाओं के लिए टेंडर जारी हो चुके हैं। इनके पूरा होने से नगर पालिका के कार्यालय को बेहतर स्थान मिलेगा और लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। नगर पालिका का नया कार्यालय वार्ड नंबर 11 में बनाया जाएगा।
इस परियोजना पर 3 करोड़ 60 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। नगर पालिका सचिव दीपक ने इसकी पुष्टि की। उन्हाेंने कहा कि नए भवन में नगर पालिका के प्रशासनिक कार्यों के संचालन के लिए बेहतर व्यवस्था उपलब्ध हो सकेगी। सड़क निर्माण परियोजना के तहत रामा आश्रम से धोला दरवाजा तक सीसी सड़क बनाई जाएगी। इसके अलावा सोसायटी बैंक और रॉबिन गारमेंट्स से मुख्य सड़क तक भी सड़क का निर्माण होगा। इस कार्य पर एक करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। दोनों परियोजनाओं के टेंडर जारी होने के बाद अब निर्माण कार्य शुरू होने का इंतजार है।