{"_id":"6171bcf1e762022ae0155906","slug":"tributes-paid-to-immortal-martyrs-on-police-commemoration-day-kaithal-news-knl872525180","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस स्मृति दिवस पर अमर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस स्मृति दिवस पर अमर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
विज्ञापन
22-कैथल। पुलिस लाइन में शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए एसपी लोकेंद्र सिंह।
- फोटो : Kaithal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। पुलिस लाइन मैदान में वीरवार को पुलिस स्मृति दिवस पर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही उनकी याद में 2 मिनट का मौन भी रखा गया। कार्यक्रम में पांच शहीदों के परिवारों को एसपी लोकेंद्र सिंह ने सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि हमें अमर शहीदों के बलिदान पर गर्व है।
कार्यक्रम में एसपी लोकेंद्र सिंह, डीएसपी रविंद्र कुमार सांगवान, डीएसपी सुनील कुमार, डीएसपी अभिमन्यु गोयत (यूटी) तथा पुलिस विभाग के अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने अमर शहीदों के बलिदान को याद कर पुलिस लाइन स्थित पुलिस स्मृति स्मारक पर पुष्प चक्र व फूलमालाएं अर्पित की गई। जवानों की टुकड़ी ने शोक सलामी दी। साथ ही बिगुलर ने मातमी धुन बजाई गई। इस दौरान वेलफेयर इंस्पेक्टर ललित मोहन ने देश के दुश्मनों व अपराधी तत्वों के साथ हुई मुठभेड़ में शहीद होने वाले 377 जवानों के नाम पढ़कर उन्हें याद किया। एसपी ने देश की एकता, अखंडता व सुरक्षा के लिए प्राणों की बाजी लगाने के लिए शहीदों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
पीआरओ ने बताया कि 21 अक्तूबर 1959 को चीनी सैनिकों से लड़ते हुए हॉट स्प्रिंग्स, लेह-लद्दाख में शहीद हुए 10 पुलिसकर्मियों की याद में हर साल इस दिन पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है। पुलिस लाइन स्थित शहीदी स्मारक पर एसपी ने अमर शहीदों को याद कर पुष्पचक्र अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में पुलिस विभाग कैथल के शहीद हो चुके पांच कर्मचारियों के परिजनों को विशेष तौर पर आमंत्रित करके उन्हें सम्मानित भी किया गया। यह उनके लिए भावुक होने वाला पल रहा।
विज्ञापन
पुलिस ने झंडा दिवस भी मनाया, झंडे लगाए
पुलिस शहीदी दिवस पर 21 अक्तूबर को पुलिस झंडा दिवस के रूप में मनाते हुए पुलिस विभाग द्वारा कार्यालय उपायुक्त कैथल, कार्यालय पुलिस अधीक्षक, एसडीएम कैथल कार्यालय, डीएसपी ऑफिस, डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, नागरीक अस्पताल कैथल, बस स्टैंड कार्यालय, जिला परिषद कार्यालय सहित अन्य स्थानों पर पुलिस कर्मचारी-अधिकारी व अन्य नागरिकों को पुलिस फ्लैग डे के उपलक्ष्य में झंडे लगाए गए।
इन शहीदों के परिजनों का किया सम्मान
शहीदों की याद में एक-एक सूटकेस स्मृति स्वरूप भेंट करते हुए एसपी ने उनके परिजनों को सम्मानित किया। इनमें 1989 में शहीद हुए रामसिंह निवासी जाजनपुर, 1992 में शहीद हुए कृपाल सिंह निवासी हरीगढ़ किंगन व शहीद गुलजार सिंह निवासी हाबड़ी, 13 अगस्त 2020 को कोरोना महामारी कारण शहीद हुए हेडकांस्टेबल विजय कुमार तथा 5 जून 2021 को कोरोना महामारी कारण शहीद हुए एसपीओ दलबीर सिंह निवासी रजनी कालोनी कैथल के परिजनों को विशेष तौर पर आंमत्रित किया गया था।