फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Tribute paid to Inspector Karm Singh

Kaithal News: इंस्पेक्टर कर्म सिंह को दी श्रद्धांजलि

Tue, 11 Apr 2023 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 11 Apr 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Tribute paid to Inspector Karm Singh
राजौंद। पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन जिला कैथल के कार्यकारिणी सदस्यों ने बीएसएफ की 165 बटालियन के इंस्पेक्टर कर्म सिंह को उनके पैतृक गांव देवबन में राजकीय सम्मान के साथ श्रद्धांजलि दी। बीएसएफ के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
विज्ञापन


कैथल के एसडीएम संजय कुमार, पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान जगजीत फौजी, तहसीलदार जोगेंद्र सिंह, एसएचओ नरेंद्र सिंह, गांव के सरपंच गजे सिंह फौजी, बीएसएफ से उनके साथी इंस्पेक्टर एवं सब इंस्पेक्टर ने श्रद्धांजलि दी। इंस्पेक्टर कर्म सिंह जम्मू और कश्मीर में कार्यरत थे। दो साल से वे बीमारी से ग्रस्त रहें। बीमारी के चलते भी इनके अंदर अपने देश के प्रति एक जज्बा था, जो कि गांव के व बटालियन के युवाओं के लिए प्रेरणादायक था।
विज्ञापन


उनकी शव यात्रा में पहुंचे जनसमूह ने उनको शत शत नमन किया। इसमें प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हमारे पूर्व सैनिक जेडब्ल्यूओ दलबीर सिंह, कैप्टन बलजीत मोर, कैप्टन रवि दत्त शर्मा, सूबेदार विजय शर्मा, रिसालदार कर्मवीर सिंह, हवलदार मदन सिंह चहल, हवलदार राजेश ढुल व हवलदार अमित शर्मा ने उनको श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed