फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Tough competition in Babli-Guddi, Mamta is also not behind

Kaithal News: बबली-गुड्डी में कड़ा मुकाबला, ममता भी पीछे नहीं

Fri, 21 Feb 2025 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 21 Feb 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Tough competition in Babli-Guddi, Mamta is also not behind
नरेंद्र राणा
विज्ञापन

पूंडरी/कैथल। नगर पालिका पूंडरी के अध्यक्ष व पार्षद पद के प्रत्याशियों को चुनाव निशान मिलने के बाद चुनाव रोमांचक दिख रहा है। पूंडरी नगर पालिका में अध्यक्ष पद के तीन प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें बबली गोस्वामी-गुड्डी सैनी के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा है। वहीं भाजपा के सिंबल पर चुनाव लड़ रही ममता सैनी भी मजबूत दावेदार कहीं जा रही हैं। बबली गोस्वामी और गुड्डी सैनी निर्दलीय उम्मीदवार हैं।

पूंडरी में सबसे अधिक वोटों की बात करें तो सैनी और रोड़ समाज के लगभग तीन-तीन हजार के मतदाता हैं। ऐसे में बबली गोस्वामी व गुड्डी सैनी के बीच कड़ा मुकाबला दिख रहा है, लेकिन विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद पार्टी उम्मीदवार ममता सैनी भी मजबूत दावेदारी पेश करती दिख रही हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पूंडरी नगरपालिका के 16 वार्डों में कुल 16 हजार 606 मतदाता हैं। इनमें 8178 पुरुष व 7428 महिला मतदाता हैं। यहां की जनसंख्या करीब 21143 है। पूंडरी में भाजपा की प्रत्याशी ममता सैनी व निर्दलीय प्रत्याशी गुड्डी सैनी समाज से संबंध रखती तो वहीं निर्दलीय बबली गोस्वामी गोस्वामी समाज से हैं। बबली गोस्वामी के उनके समाज के कम वोट होने के बावजूद मुख्य मुकाबले में होने का कारण रोड़ समाज का उन्हें समर्थन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं गुड्डी सैनी पत्नी कुलदीप सैनी की मजबूती का कारण उनके गोत्र के लगभग 1500 वोट हैं। बताते हैं कि गुड्डी सैनी का भाजपा से सिंबल न मिलने से पूरे गोत्र की कुलदीप सैनी के साथ सहानुभूति है। कस्बावासियों का कहना है कि बेशक भाजपा विधायक सतपाल जांबा ममता सैनी के खेमे में खड़े दिखाई दे रहे हो, लेकिन वह पहले गुड्डी सैनी व दूसरे प्रत्याशी को पार्टी का सिंबल दिलवाने में जोर लगाए हुए थे।

चुनाव में पानी निकासी व गंदगी है मुख्य मुद्दा ः पूंडरी के चुनाव में लोग मुद्दों पर बात ही नहीं कर रहे हैं। यहां मुख्य समस्या पानी निकासी, गलियों व नालियों में फैली गंदगी तथा सड़कों पर बेसहारा पशुओं की भरमार होना है।


पूंडरी नगरपालिका को बीसी-बी के तहत आरक्षित होने में कस्बावासी व रोड़ समाज में यह बात भी कही जा रही है कि जानबूझ कर पूंडरी को बीसी बी के तहत आरक्षण में लाया गया है। वैसे भी पूंडरी का चुनाव सैनी व रोड़ समाज के बीच ही होता आया है। भाजपा विधायक के ममता सैनी के समर्थन में आने और पार्टी के वोट बैंक का ममता को सीधा फायदा मिल सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed