{"_id":"67e5ac385b362d32aa03b6e6","slug":"torture-in-the-name-of-america-kaithal-news-c-18-1-knl1004-611577-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: अमेरिका के नाम पर मिलीं यातनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: अमेरिका के नाम पर मिलीं यातनाएं
Fri, 28 Mar 2025 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 28 Mar 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। थाना शहर कैथल पुलिस ने युवक को अमेरिका भिजवाने के नाम पर 27 लाख 75 हजार की धोखाधड़ी करने के आरोप में हरियाणा पुलिस में कार्यरत हेड कॉन्स्टेबल सहित चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कार्यालय शिकायत में खेड़ी लांबा निवासी रमेश ने बताया कि वह 30 अक्तूबर 2022 को पुर्तगाल गया। वहां पर उसकी बातचीत गांव कल्याणी जिला करनाल के सतबीर के साथ हुई। सतबीर ने 15 जुलाई 2024 को उसकी बातचीत सुनील के साथ करवाई तथा सुनील ने उसकी बातचीत संजू व दीपू व सीमा से करवाई। सभी ने उसे विश्वास दिलाया कि वे उसे 22 लख रुपये में अमेरिका भिजवा देंगे।
गौरतलब है कि सीमा हरियाणा पुलिस कुरुक्षेत्र में ईएचसी के पद पर कार्यरत है। उसने रुपयों की जिम्मेदारी उठाई। आरोपियों के कहने पर अगस्त 2024 में 27 लाख 75 हजार की राशि दे दी। इसके बाद आरोपियों ने उसे पहले पुर्तगाल से स्पेन फिर फ्रांस, बेल्जियम, एक्सट्रेडियम व वहां से गोहाना फिर ब्राजील व कोलंबिया ले गए। इसके बाद पनामा के जंगलों में ले जाकर छोड़ दिया वहां पर कुछ लोगों ने उसे बंधक बनाकर बुरी तरह से पिता व वीडियो कॉल के माध्यम से उसके घर वालों से दो लाख 70 हजार रुपये के डॉलर भी भिजवाए।
विज्ञापन
इसके बाद आरोपियों ने उसे मेक्सिको के रास्ते अमेरिका में घुसा दिया। वहां पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया गया व 16 फरवरी 2025 को उसे भारत डिपोर्ट कर दिया गया। बाद में जब उसने आरोपियों से अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने रुपये देने से साफ मना कर दिया। शहर थाना प्रभारी वीना ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।