{"_id":"660db8441340aa41f90130f6","slug":"took-two-people-away-on-the-pretext-of-marriage-kaithal-news-c-18-1-knl1004-360885-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: शादी का झांसा देकर दो को ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: शादी का झांसा देकर दो को ले गए
Thu, 04 Apr 2024 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 04 Apr 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
कैथल। दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपी शादी का झांसा देकर दो युवतियों को बहला-फुसलाकर घर से ले गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पहले मामले में चीका थाना के तहत आने वाले एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी कि 31 मार्च को आरोपी गोपाल उसकी 18 वर्षीय बेटी को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर ले गया। जांच अधिकारी अमरजीत कौर ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दूसरे मामले में सीवन के एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी कि दो अप्रैल को सुबह के समय आरोपी सन्नी उर्फ अदित्य सैनी उसकी 21 वर्षीय बेटी को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर ले गया। जांच अधिकारी रामपाल ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
छेड़खानी के मामले में आरोपी काबू
कैथल। थाना राजौंद के अंतर्गत एक गांव की रहने वाली महिला के साथ छेड़खानी करने व धमकाने के मामले में पुलिस ने आरोपी खेड़ी शर्फअली जिला करनाल निवासी गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एक महिला की शिकायत के अनुसार वह टोल टैक्स 152-डी पर कर्मचारी है। आरोपी लगातार उसका पीछा करता था। फोन करके उसको बार-बार परेशान करता था। 15 मार्च को पहले टोल टैक्स पर आकर उसके साथ छेड़खानी करने के साथ जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है। संवाद