{"_id":"665a3d02820a7666dc0b9f69","slug":"told-the-problem-to-cm-through-tweet-the-result-was-nothing-kaithal-news-c-18-1-knl1004-401689-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सीएम को ट्वीट से बताई समस्या, नतीजा सिफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सीएम को ट्वीट से बताई समस्या, नतीजा सिफर
Sat, 01 Jun 2024 02:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 01 Jun 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुहला/चीका। वार्ड नंबर 17 में सीवरेज ओवरफ्लो होने की समस्या पिछले लंबे समय से चली आ रही है। वार्ड के लोग जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय से लेकर नगरपालिका कार्यालय तक कई बार शिकायतें कर चुके हैं, लेकिन उनकी समस्या का हल नहीं हो रहा।
सीवरेज ओवरफ्लो से दुखी वार्ड वासी मेहर सिंह, गुरनेक सिंह, शिव दयाल सिंह, कृष्ण जांगड़ा, हरदीप सिंह, रहमदीन, गुरमेल सिंह, सुखदेव सिंह व रणधीर सिंह ने बताया कि उनके वार्ड में अकसर सीवरेज ओवरफ्लो होता रहता है, जिसके चलते हर समय गलियों में गंदा पानी जमा रहता है। इन लोगों ने बताया कि गंदा पानी अकसर टॉयलेट व बाथरूम से बैक मारते हुए घरों में घुस आता है।
लोगों ने बताया कि सीवरेज को खुलवाने के लिए वे कई बार जन स्वास्थ्य विभाग व नगरपालिका कार्यालय में शिकायतें दे चुके हैं, लेकिन दोनों विभागों के अधिकारी इस इससे पल्ला झाड़ लेते हैं। वार्ड के लोगों ने बताया कि इस समस्या को लेकर पिछले दिनों प्रदेश के मुख्यमंत्री को ट्विटर पर शिकायत भेजी गई थी, लेकिन इसके बावजूद किसी अधिकारी ने उनकी सुध नहीं ली।
विज्ञापन
शुक्रवार को लोगों ने सरकार व प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर अपना रोष जताया। लोगों ने बताया कि बसंती माता मंदिर के पास से सीवरेज ओवरफ्लो हो रहा है और गंदा पानी लोगों के घरों में घुस रहा है।
वार्ड नंबर 17 का सीवरेज ओवरफ्लो होने पर जब जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ इंद्रराज पवार से बात की गई तो उन्होंने कहा कि इस सीवरेज को खोलने का जिम्मा उनके विभाग का ना होकर नगरपालिका कार्यालय का है। जब नगरपालिका के सचिव राजेश शर्मा से सीवरेज के संबंध में बात की तो उन्होंने इसे जन स्वास्थ्य विभाग का बताकर पल्ला झाड़ लिया। अधिकारियों की इस टाल मटोल नीति के चलते वार्ड के लोगों को समझ नहीं आ रहा कि वे किसके दरबार में शिकायत दें।