फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Today is the last day to deposit fees in PG

Kaithal News: पीजी में फीस जमा करवाने का आज है अंतिम दिन

Tue, 06 Aug 2024 04:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 06 Aug 2024 04:57 AM IST
विज्ञापन
Today is the last day to deposit fees in PG
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। मिशन एडमिशन के तहत पीजी कोर्सों में दाखिले की प्रक्रिया में पहली मेरिट सूची के तहत मंगलवार को फीस जमा करवाने का अंतिम दिन रहेगा। इसके साथ ही आईटीआई में अंतिम मेरिट सूची के तहत दाखिला फीस जमा करवाने का सोमवार को अंतिम दिन रहा। अब यहां पर केवल ओपन काउंसलिंग के तहत ही दाखिले होंगे। वहीं, यूजी में खाली सीटें रहने की स्थिति में उच्चतर शिक्षा विभाग ने दोबारा पोर्टल खोला है। अब आगामी 14 अगस्त तक पोर्टल खुल रहेगा।

पीजी कोर्साें में दाखिले को लेकर आरकेएसडी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय गोयल ने कहा कि नए शैक्षणिक सत्र के लिए कक्षाएं शुरू हो गई हैं और छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे नोटिस-बोर्ड से अपना टाइम-टेबल नोट कर लें और नियमित रूप से अपनी कक्षाओं में भाग लें।
विज्ञापन


डॉ. गोयल ने कहा कि समाजशास्त्र, मनोविज्ञान, जनसंचार, खेल विज्ञान में स्नातक और कंप्यूटर एप्लीकेशन के स्नातक की एक अतिरिक्त इकाई जैसे नए पाठ्यक्रमों में प्रवेश के साथ सभी यूजी कार्यक्रमों में प्रवेश सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। इसके अलावा पुराना शाम का सत्र ब्लॉक अब नए पाठ्यक्रमों की शुरुआत के लिए पूरी तरह से तैयार है और कॉलेज इस नए पुनर्निर्मित ब्लॉक के लिए नई पार्किंग सुविधा शुरू करने की भी योजना बना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, यूजी कोर्साें में दाखिले को लेकर इंदिरा गांधी पीजी महिला महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग ने बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा यूजी प्रथम वर्ष के लिए दाखिले का पोर्टल 14 अगस्त तक दोबारा खोल दिया गया है। जो छात्राएं किसी कारणवश महाविद्यालय में दाखिला लेने से वंचित रह गई है। वह अब दाखिला ले सकती हैं।


महिला कॉलेज में सीटें सीमित शेष हैं। इसलिए छात्राएं जल्द से जल्द कॉलेज में आए व अपनी सीट सुनिश्चित करें। कहा कि यदि अभिभावक अपनी बेटियों के लिए सुरक्षित व पूर्ण रूप से शिक्षा से संबंधित वातावरण देना चाहते है तो वे जल्द से जल्द अपनी बेटियों का दाखिला कॉलेज में करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed