{"_id":"628d38965828165a2d4ac240","slug":"thunderstorm-rain-with-thunder-kaithal-news-knl1092865196","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज चमक, गरज के साथ बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज चमक, गरज के साथ बारिश
विज्ञापन
25-कैथल। काली घटा का साया.............मंगलवार सुबह आसमान में छाए काले बादलों के बीच हुनमान वाटिका में स्था?
- फोटो : Kaithal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। सोमवार देर रात लगातार दूसरे दिन तेज चमक व गरज के साथ बारिश हुई। कई जगहों पर तेज अंधड़ के कारण सैकड़ों पेड़ गिर गए। इससे कई जगहों पर रास्ता अवरूद्ध हो गया और राहगीरों का आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
इससे पहले रविवार को भी आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश हुई थी। इसके बाद सोमवार रात नौ बजे तेज अंधड़ शुरू हो गया। तेज हवा से कई मकानों के टिन शेड व दुकानों के फलैक्स उड़ गए। इसके बाद बारिश शुरू हो गई थी। बारिश के बाद मौसम सुहावना हुआ। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को दिनभर बादलों व धूप के बीच आंख मिचौली जारी रही। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि मौसम परिवर्तनशील है। इसलिए बीमार होने का खतरा रहता है। मौसम के अनुकूल ही लोग खानपान का सेवन करें।
औसतन 11 एमएम हुई बारिश
आपदा एवं प्रबंधन विभाग के सदर कानूनगो पूर्ण चंद ने बताया कि जिलेभर में औसतन 11.10 एमएम बारिश दर्ज की गई है। सबसे अधिक बारिश राजौंद क्षेत्र में 20 एमएम दर्ज की गई है। कलायत में 19 एमएम, कैथल में 12 एमएम, सीवन में 09 एमएम, गुहला में 07 एमएम, पूंडरी में 06 एमएम व ढांड क्षेत्र में सबसे कम 05 एमएम बारिश दर्ज की गई। कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य वैज्ञानिक डॉ. रमेश वर्मा ने बताया कि बारिश के बाद तापमान में पांच डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली हैं। बुधवार तक मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा। कपास, बाजरा व हरे चारे की फसल के लिए बारिश काफी फायदेमंद है। गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी।