{"_id":"6802a9366d1f68884b074ec3","slug":"three-youths-of-kalayat-brought-glory-to-their-name-kaithal-news-c-18-1-knl1004-627333-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कलायत के तीन युवाओं ने नाम किया रोशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कलायत के तीन युवाओं ने नाम किया रोशन
Sat, 19 Apr 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 19 Apr 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। कलायत उपमंडल के लिए शुक्रवार का दिन उपलब्धियों भरा रहा। उपमंडल के तीन युवाओं में दो को सिडनी और कनाडा की पुलिस फोर्स और तीसरे को देश में लेफ्टिनेंट पद पर नियुक्ति मिली है।
फाल्गुनी शर्मा न्यू साऊथ वेल्स पुलिस सिडनी में बनीं असिस्टेंट एडमिन
कलायत निवासी फाल्गुनी शर्मा ने दिल्ली विश्वविद्यालय से भौतिक विज्ञान में एमएससी की थी। विवाह के बाद वह सिडनी में चली गईं। ऑस्ट्रेलिया की नागरिकता मिलते ही पुलिस फोर्स में नियुक्ति के लिए परीक्षाएं दीं। दूसरे ही प्रयास में उन्हें ऑस्ट्रेलियाई पुलिस में असिस्टेंट एडमिन के पद पर नियुक्ति मिली गई। उन्होंने बताया की न्यू साऊथ वेल्स फोर्स में 14 पुलिस स्टेशन का एक एडमिन होता है जिसे सभी संबंधित पुलिस स्टेशन रिपोर्ट करते हैं। उनकी उपलब्धि पर उनके परिवार में खुशी का माहौल है।
विकास की कनाडा पुलिस में नियुक्ति
खरक पांडवा निवासी विकास सहारण को कनाडा पुलिस में नियुक्ति मिलने से उसके गांव में खुशी का माहौल है। विकास की माता ग्राम सरपंच हैं तथा पिता समाजसेवी। पिता सुरेश सहारण ने बताया कि उनका पुत्र विकास अप्रैल 2021 में कनाडा स्टडी वीजा पर गया था। दो साल पढ़ाई पूरी करने के बाद उसे वहां पीआर मिल गई। प्रतियोगी परीक्षाएं देने के बाद कनाडा पुलिस फोर्स में नियुक्ति मिली है।
विज्ञापन
रमन शर्मा बने लेफ्टिनेंट
कमालपुर के 19 वर्षीय रमन शर्मा भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद के लिए चयनित हुए हैं। रमन के पिता सुरजीत शर्मा और माता नन्हीं देवी ने बताया कि बेटे ने 12वीं तक की पढ़ाई गांव के सरकारी स्कूल से की है। रमन कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से बीएससी कर रहा है। इस दौरान उसने तीन बार एनडीए की परीक्षा दी और तीनों बार पास की। दो बार जेईई मेन्स भी क्लीयर किया।
छठे प्रयास में रमन को प्रयागराज में एसएसबी दी। परीक्षा में उन्होंने ऑल इंडिया रेंक में 71वां स्थान हासिल किया। रमन भारतीय वायु सेना में सेवाएं दे रहे अपने चचेरे भाई को अपना आदर्श मानता है।