{"_id":"67db1aa12b2aef8a0b05b5fc","slug":"three-bikes-stolen-from-different-places-kaithal-news-c-18-1-knl1004-605633-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: अलग-अलग स्थानों से तीन बाइक चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: अलग-अलग स्थानों से तीन बाइक चोरी
Thu, 20 Mar 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 20 Mar 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
कैथल। जिले में दो अलग-अलग स्थानों से चोर तीन बाइक चुरा कर ले गए। पहले मामले में उझाना निवासी प्रदीप ने सिविल लाइन पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि चोर 11 मार्च को अनन्य अस्पताल के सामने खड़ी उसकी बाइक चुरा कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दूसरे मामले में चंदाना निवासी शमशेर ने सिविल लाइन कैथल पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि चोर 13 मार्च को सेक्टर 19 के पार्क के मेन गेट के सामने से उसकी बाइक चुरा कर ले गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तीसरे मामले में काकौत निवासी सुरेश कुमार ने तितरम पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि चोर 15 मार्च को गांव से उसकी बाइक चुरा कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवादमोबाइल टावरों से उपकरण ले गए चोर
कैथल। टीक गांव के बीएसएनल टावर से चोर हजारों रुपये का सामान चुरा कर ले गए। पूंडरी के बीएसएनएल के उपमंडल अभियंता रविकांत ने सदर पुलिस कैथल को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि 17 मार्च की रात को चोर टीक में बने बीएसएनल टावर का सामान चुरा कर ले गए। उधर, गांव दालमवाला के रणवीर सिंह ने पूंडरी थाना में दी गई शिकायत में आरोप लगाया है कि चोरों ने 13 मार्च को फरल के इंडस मोबाइल टावरों से आर आर यू उपकरण चुरा लिए। पुलिस ने मामलों की जांच शुरू कर दी है। संवाद